फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raashii Khanna: पढ़ाई में रहीं टॉपर, आईएएस अधिकारी बनने की चाहत, लेकिन अभिनेत्री बन गईं राशि खन्ना

Sat, 30 Nov 2024 09:35 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

Raashii Khanna Birthday: आज अपना जन्मदिन मना रहीं राशि खन्ना एक वक्त पर अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। वो पढ़ाई में काफी तेज थीं और स्कूल-कॉलेज के दिनों में टॉपर भी रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Wanted to be an IAS Top the acdemics know Interesting facts about Raashii Khanna on her Birthday
राशि खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राशि खन्ना एक जानी-पहचानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलाव कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ही वो विक्रांत मैसी के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आई हैं। अभिनेत्री अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों में काफी रूचि रखती हैं। हाल में ही वह स्कूली बच्चों के साथ अपने जन्मदिन से पहले पौधारोपण करती दिखी हैं। क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं राशि एक वक्त पर अभिनय करना नहीं चाहती थीं, ब्लकि वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। आज, उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी रोचक बातें। 

Wanted to be an IAS Top the acdemics know Interesting facts about Raashii Khanna on her Birthday
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

टॉपर भी रह चुकी हैं अभिनेत्री
राशि खन्ना का जन्म 30 नवंबर 1990 को दिल्ली में हुआ। अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली से ही पूरी की है। स्कूल और कॉलेज के दिनों तक राशि पढ़ाई में अव्वल हुआ करती थीं और अभिनय दूर-दूर तक उनके दिमाग में नहीं था। वह जैसे-जैसे बड़ी हुईं, तो उनमें आईएएस अधिकारी बनने की चाहत जन्म लेने लगी। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि राशि एकेडमिक टॉपर भी रह चुकी हैं। 

Wanted to be an IAS Top the acdemics know Interesting facts about Raashii Khanna on her Birthday
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

गायिकी में भी रुचि रखती हैं राशि खन्ना
अभिनेत्री के मुताबिक, वो स्कूल के दिनों में काफी तेज थीं।  उस वक्त उन्हें न तो मॉडलिंग में दिलचस्पी थी और न ही अभिनय उनके दिमाग में था। हालांकि, कॉलेज के दिनों में उन्होंने विज्ञापनों और कॉपी राइटिंग में हाथ आजमाया, जहां लोगों ने उन्हें काफी ज्यादा सराहा और प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रूख कर लिया। इस दौरान बीच में  वो गायिका भी बनना चाहती थीं। उन्होंने यू आर माई हाई और विलेन जैसे गाने भी गाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wanted to be an IAS Top the acdemics know Interesting facts about Raashii Khanna on her Birthday
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

मद्रास कैफे से शुरु किया अभिनय सफर
अभिनेत्री की पहली फिल्म शूजित सरकार के निर्देशन में बनी मद्रास कैफे है। इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम की पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने मनम, जोरू, जिल, शिवम, बंगाल टाइगर, सरदार, अरनमनई 4 आदि कई फिल्मों में काम किया। इस साल वो एक और हिंदी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आई हैं। इसके अलावा वो फर्जी और रुद्र जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। 
Kartik Aaryan: इफ्फी आयोजकों ने कार्तिक आर्यन को बताई उनकी हैसियत, रणवीर सिंह की राह चला एक और हीरो!

विज्ञापन
Wanted to be an IAS Top the acdemics know Interesting facts about Raashii Khanna on her Birthday
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

पहली नजर के प्यार पर राशि को नहीं है यकीन
राशि खन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। बेहद खूबसूरत होने के बावजूद अभिनेत्री का नाम बहुत कम ही किसी सह-अभिनेता के साथ जुड़ता है। इसे लेकर एक बार अभिनेत्री ने कहा था कि वो पहली नजर के प्यार पर यकीन नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि किसी के प्यार में पड़ने के लिए उस इंसान को जानने अभिनेत्री के लिए काफी जरूरी है। 
Samantha: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed