Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Deepika Padukone sister Anisha Padukone shared her feelings regarding first baby of actress with Ranveer Singh
{"_id":"65f005c20444e774a203b916","slug":"deepika-padukone-sister-anisha-padukone-shared-her-feelings-regarding-first-baby-of-actress-with-ranveer-singh-2024-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anisha Padukone: बच्चे को बिगाड़ेंगे रणवीर? दीपिका की बहन अनीशा ने की भविष्यवाणी, मौसी बनने पर हैं बेहद खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anisha Padukone: बच्चे को बिगाड़ेंगे रणवीर? दीपिका की बहन अनीशा ने की भविष्यवाणी, मौसी बनने पर हैं बेहद खुश
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी थी। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। अब हाल ही में, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने बहन को इस खुशखबरी के लिए ढेरों बधाई दी है और बताया है कि कौन बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ेगा। आइए जानते हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पावर कपल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बॉलीवुड के यह पावर कपल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हाल ही में, कपल ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। अब दीपिका की बहन अनीशा ने मौसी बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है और रणवीर को लेकर कई बातों का खुलासा भी किया है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अनीशा पादुकोण ने अपनी बहन दीपिका पादुकोण और अपने जीजा रणवीर सिंह के पहले बच्चे के आने के बारे में अपनी भावनाओं को शेयर किया, उन्होंने दोनों के जीवन में इस नए चैप्टर के लिए अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त करते हुए कहा, "बहुत बढ़िया होता है। पहली बार का एहसास।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में आगे जब अनीशा से पूछा गया कि परिवार में कौन बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ सकता है तो इसपर अनीशा ने तुरंत कहा, 'यह कहना काफी मुश्किल है क्योंकि मैं रणवीर का नाम लेना चाहती हूं। रणवीर ही हैं, जो बच्चे को बिगाड़ सकते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे बहुत ही पसंद हैं। हम सभी बच्चे का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में वे 'फाइटर' में नजर आईं, जिसमें ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर जैसे कई कलाकार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।