Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Deepika Padukone upcoming film Kalki 2898 AD will not start this year prabhas busy in other projects
{"_id":"6846f2425a19b9e9110b5961","slug":"deepika-padukone-upcoming-film-kalki-2898-ad-will-not-start-this-year-prabhas-busy-in-other-projects-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: किसने रची दीपिका की दमक कम करने की साजिश, अब इस साल शुरू नहीं होगी ‘कल्कि 2898 एडी 2’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: किसने रची दीपिका की दमक कम करने की साजिश, अब इस साल शुरू नहीं होगी ‘कल्कि 2898 एडी 2’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:15 PM IST
सार
Deepika Padukone Kalki 2898 AD: प्रभास इन दोनों फिल्मों को पूरा करने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करेंगे और फिर उसके बाद आएगा ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल का नंबर।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के टी सीरीज की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने से मना कर देने के बाद से हिंदी सिनेमा में उनके खिलाफ जो निंदा अभियान शुरू किया गया, उसकी परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। अब ये सामने आने लगा है कि प्रभास की एक और फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ की सीक्वल से भी उन्हें बाहर कराने की विफल कोशिशें एक योजना के तहत की गईं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’का निर्माण देखने वाली बहनों स्वपना दत्त और प्रियंका दत्त खुद सिनेमा में महिला सशक्तीकरण की कोशिशें शुरू से करती रही हैं, ऐसे में इस फिल्म को लेकर किए गए मिथ्या प्रचार का उनके करीबी सूत्रों ने दमदार तरीके से खंडन कर दिया है। हां, ये बात भी इस दौरान सामने आई कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग इसके मुख्य कलाकार प्रभास की वजह से ही अगले एक साल के लिए टलने की नौबत आ चुकी है।
अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी दो फिल्मों ‘फौजी’ और ‘राजा साब’ की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। ‘राजा साब’ से उनके प्रशंसकों को खास उम्मीदें हैं क्योंकि जानकारी के मुताबिक इसमें प्रभास को अरसे बाद एक कॉमेडी किरदार में देखा जा सकेगा। प्रभास इन दोनों फिल्मों को पूरा करने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करेंगे और फिर उसके बाद आएगा ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल का नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
दिक्कत यहां ये हो रही है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए इसके निर्देशक नाग अश्विन ने अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण दोनों की तारीखें इस साल के लिए ही बुक कर ली थीं लेकिन प्रभास की तारीखें न मिलने के चलते इन दोनों की शूटिंग डेट्स बेकार जाने की आशंका बनने लगी है। ऐसा होने से दीपिका और अमिताभ बच्चन की नई तारीखें लेना भी नाग अश्विन के लिए एक नई चुनौती बनने वाली है। दीपिका ने इस बीच साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ वह फिल्म भी साइन की है, जिसे ‘जवान’ के निर्देशक एटली निर्देशित करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद सीधे इसकी सीक्वल शुरू करने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन प्रभास की अपनी फिल्मों की योजनाएं ऊपर नीचे होने के चलते अब वह इस बीच अब कोई ऐसी दूसरी फिल्म शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग वह ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल से पहले शुरू करके खत्म भी कर लें। ये क्विकी क्या होगी, और किसके साथ बनेगी, इसका आधिकारिक एलान तो नहीं हुआ है लेकिन बताते हैं कि तेलुगु के दो बड़े सितारों ने उनकी कहानियों को हरी झंडी दिखा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।