बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं। इस हॉरर फिल्म की कहानी पुराने जंगलों पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की शूटिंग का एलान कर दिया है।
VVAN: शुरू हुई तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वीवन' की शूटिंग, सिद्धार्थ मलहोत्रा ने शेयर की तस्वीरें
VVAN Shooting Start: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीवन' की अधिकारिक शूटिंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पर्दे के पीछे से तस्वीरें भी शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मलहोत्रा ने शुरू की 'वीवन' की शूटिंग
सिद्धार्थ मलहोत्रा ने आज इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिंग की झलक दिखाई है। पर्दे के पीछे की झलक देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, सिद्धार्थ ने फिल्म के क्लैपबोर्ड का क्लोज-अप पोस्ट किया। इसमें फिल्म का टाइटल 'वीवन' का दृश्य, शॉट की जानकारी और शूटिंग की तारीख, फिल्मांकन के पहले दिन का खुलासा किया गया।

पहली बार साथ काम करेंगे सिद्धार्थ और तमन्ना
'वीवन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले रिलीज होने वाली है। फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: बॉलीवुड में इसलिए 'फिट' नहीं होते इमरान खान, भतीजे के बारे में आमिर खान ने कही बड़ी बात
जारी हुआ फिल्म का टीजर
30 अप्रैल को बाला जी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर 'वीवन' का टीजर रिलीज किया था। टीजर में दिखाया गया कि एक महिला जंगल में अकेली जाती है और दीया जलाती है। इसके कैप्शन में लिखा था। 'भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित 'वीवन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी सामने ला रही है। फिल्म में तमन्ना भाटिया आ रही हैं। तमन्ना अपने आप में मजबूत किरदार हैं। वह स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हैं।'
A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)
'परम सुंदरी' में व्यस्त हैं सिद्धार्थ
इस बीच सिद्धार्थ मलहोत्रा, जान्हवी कपूर के साथ 'परम सुंदरी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली है। 'परम सुंदरी' एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है। कहानी उत्तर भारतीय पुरुष और दक्षिण भारतीय महिला के मिलन पर आधारित है।