{"_id":"68c983b5a30046b60b0aacb2","slug":"demon-slayer-box-office-collection-day-5-japanese-film-total-collection-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Demon Slayer Collection: भारतीय दर्शकों के सर से उतरा जापानी फिल्म का जादू, जानें 'डेमन स्लेयर' का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Demon Slayer Collection: भारतीय दर्शकों के सर से उतरा जापानी फिल्म का जादू, जानें 'डेमन स्लेयर' का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:05 PM IST
सार
Demon Slayer Box Office Collection Day 5: फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई घटी है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
डेमन स्लेयर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर' को भारतीय दर्शकों ने प्यार दिया। 12 सितंबर को यह फिल्म रिलीज हुई। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई घटी। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
2 of 5
डेमन स्लेयर
- फोटो : यूट्यूब
'डेमन स्लेयर' का कलेक्शन
ओपनिंग डे पर 'डेमन स्लेयर' ने बॉक्स ऑफिस पर 12.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 13.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ रुपये रही। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 46.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
3 of 5
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
भारतीय दर्शकों को अच्छी लगी फिल्म
जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर' को भारतीय दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली है। फिल्म को लेकर क्रेज इतना बढ़ा कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरू जैसे शहरों के सिनेमाघरों में शोज बढ़ाए गए। दर्शकों ने फिल्म के एमएक्स4डी और एमएक्सा2डी शो को देखा। अंग्रेजी, हिंदी के अलावा फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों ने खूब देखा। हालांकि अब फिल्म का क्रेज घट गया है।
फिल्म 'डेमन स्लेयर' के बारे में
फिल्म 'डेमन स्लेयर' एक रोमांचक और डार्क फैंटसी है। इसे कोयोहरू गोटोगे ने लिखा है। इस फिल्म का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। इसके बाद इसकी कई सीरीज आईं। काना हंजावा के अलावा फिल्म में नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा ने अहम किरदार निभाया है।
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
'डेमन स्लेयर' की कहानी बहुत दिलचस्प है। यही वजह है कि भारतीय दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। दरअसल विलेन मुजान, डेमन किंग, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है। वह उन्हें इनफिनिटी कैसल की भूलभुलैया में फंसा देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।