Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Devara box office Collection Day 2 jr ntr janhvi kapoor saif ali khan koratala siva film total earnings
{"_id":"66f823b76a4384501b0f8dea","slug":"devara-box-office-collection-day-2-jr-ntr-janhvi-kapoor-saif-ali-khan-koratala-siva-film-total-earnings-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara Day 2 Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, कलेक्शन में पचास फीसदी से ज्यादा की कमी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara Day 2 Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, कलेक्शन में पचास फीसदी से ज्यादा की कमी
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' बीते दिन यानी शुक्रवार, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। अभिनेता के प्रशंसकों ने 'देवरा' की रिलीज का जमकर जश्न मनाया। फिल्म ने दमदार ओपनिंग भी हासिल की। वहीं, अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
2 of 6
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह फिर अपना दमदार जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आज दूसरे दिन 'देवरा' का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वीकएंड होते हुए भी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले काफी कम कमाई की। आज फिल्म की कमाई में भरी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'देवरा पार्ट वन' ने दूसरे दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 6
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'देवरा' की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी। ऐसे में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोट्स के अनुसार, 'देवरा' का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बजट का 27 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था, जो उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा था। 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आरआरआर' ने पहले दिन 133 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी बजट का 24 प्रतिशत हिस्सा निकाला था और 'देवरा' पहले दिन इस मामले में 'आरआरआर' से आगे निकल गई।
विज्ञापन
5 of 6
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट के बावजूद, राहत की बात यह रही कि फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। बात करें फिल्म की कुल कमाई की तो दो दिन के कलेक्शन को मिलकर 'देवरा' अब तक 122.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दूसरे दिन ही 'देवरा' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। हालांकि, 'आरआरआर' पहले दिन ही इस क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं, अब फिल्म को रविवार की छुट्टी का इंतजार है और कमाई में उछाल आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।