साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' शुक्रवार, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म ने दमदार ओपनिंग भी हासिल की थी, लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए देखते हैं आज 'देवरा' ने कितना कलेक्शन किया है।
Devara Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं दिखा 'देवरा' का कमाल, रविवार को हुई इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरा पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह फिर अपना दमदार जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूसरे दिन 'देवरा' का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। वीकएंड होते हुए भी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले काफी कम कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं, आज भी फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई। वीकएंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 'देवरा' ने रविवार को यानी तीसरे दिन 40.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज भी देवरा की कमाई में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
रिपोट्स के अनुसार, 'देवरा' का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बजट का 27 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 161 करोड़ रुपये हो चुकी है।
वहीं, देवरा के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।
Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें कितनी रही फिल्म की कमाई