फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन रही महज इतनी कमाई

Fri, 04 Oct 2024 08:01 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 6 collected two hundred crore rupees jr ntr janhvi kapoor saif ali khan
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते शुक्रवार को जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के अभिनय वाली फिल्म 'देवरा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई की। फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। हालांकि, फिल्म पहले दिन के प्रदर्शन को बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पाई और दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ इसका कलेक्शन आधे से भी कम हो गया। फिल्म को रिलीज को अब एक सप्ताह हो गया है। चलिए, जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अब तक क्या रहा है। 


 

Devara Box Office Collection Day 6 collected two hundred crore rupees jr ntr janhvi kapoor saif ali khan
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'देवरा' ने अपने रिलीज के पहले दिन बेहद रफ्तार के साथ शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का बेहद शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार को जैसे इमरजेंसी ब्रेक लग गया और इसकी कमाई कम हो गई। फिल्म की कमाई में 53.70 प्रतिशत की गिरावट आ गई और फिल्म दूसरे दिन केवल 38.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। ऐसा लगा जैसे दर्शकों ने दूसरे दिन सिनेमाघरों में आने के लिए इच्छा ही नहीं दिखाई। 
 

Devara Box Office Collection Day 6 collected two hundred crore rupees jr ntr janhvi kapoor saif ali khan
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'देवरा' फिल्म को वीकेंड का भी कुछ खास लाभ नहीं मिला। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखा गया। हालांकि, अगर ओपनिंग डे से इसकी तुलना की जाए, तो वीकेंड पर इसका प्रदर्शन फिसड्डी ही रहा। चौथे दिन के कारोबार पर नजर डाले तो फिल्म 68.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ महज 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। 
शोभिता धूलिपाला ने समझाई प्यार की अपनी परिभाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 6 collected two hundred crore rupees jr ntr janhvi kapoor saif ali khan
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म पांचवें दिन भी बहुत अच्छा नहीं कर पाई और इसके कलेक्शन में बहुत ही मामूली सुधार आया। मंगलवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी छूने के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। एनटीआर और सैफ अली खान जैसे सितारों की फिल्म का ऐसा प्रदर्शन बेहतर नहीं कहा जा सकता। ‘देवरा’ छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर मामूली से थोड़ा ज्यादा सुधार किया। इसे गांधी जयंती की छुट्टी का थोड़ा फायदा भी मिला, जिसके चलते इसने बुधवार को 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
Govinda: गोविंदा को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, माता रानी का जयकारा लगाते हुए सुनीता आहूजा ने सुनाई खुशखबरी

विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 6 collected two hundred crore rupees jr ntr janhvi kapoor saif ali khan
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी के साथ फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया था । इसने छठे दिन तक 205.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया था, जिससे फिल्म निर्माताओं को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। अब इस फिल्म के सातवें दिन का भी रिपोर्ट आ चुका है। फिल्म ने सातवें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही पहले सप्ताह में फिल्म का कुल कारोबार 215.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 
दिशा पाटनी ने साझा की नई तस्वीरें, लगीं बेहद खूबसूरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed