फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Part 2: देवरा पार्ट 2 में जान्हवी कपूर की एंट्री पक्की, किसी खास बॉलीवुड अभिनेता का होगा कैमियो

Thu, 10 Oct 2024 11:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 10 Oct 2024 11:34 AM IST
सार

देवरा के निर्देशक कोराताला शिवा ने हाल ही में जूनियर एनटीआर की एक्शन ड्रामा के सीक्वल पर चर्चा की और कहा कि इस बार सीक्वल में जान्हवी कपूर तो होंगी। लेकिन फिल्म के सीक्वल में इस बार किसी बॉलीवुड अभिनेता का कैमियो भी हो सकता है।

विज्ञापन
Devara Director Koratala Siva Wishes cast Ranveer Singh Or Ranbir Kapoor In Sequel Janhvi Kapoor as per report
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
देवरा के निर्देशक कोराताला शिवा ने हाल ही में जूनियर एनटीआर की एक्शन ड्रामा के सीक्वल पर चर्चा की और कहा कि इस बार सीक्वल में जान्हवी कपूर तो होंगी। लेकिन फिल्म के सीक्वल में इस बार किसी बॉलीवुड अभिनेता का कैमियो भी हो सकता है।
Devara Director Koratala Siva Wishes cast Ranveer Singh Or Ranbir Kapoor In Sequel Janhvi Kapoor as per report
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत देवरा: भाग 1 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। फिल्म की सफलता से उत्साहित, निर्देशक कोराताला शिवा और उनकी टीम ने पहले ही सीक्वल, देवरा: भाग 2 के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कोराताला शिवा ने देवरा पार्ट 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Devara Director Koratala Siva Wishes cast Ranveer Singh Or Ranbir Kapoor In Sequel Janhvi Kapoor as per report
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक शिवा ने देवरा के सीक्वल में कैमियो की संभावना के बारे में पूछा गया तो इस बात कर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, वे महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए हिंदी फिल्म उद्योग से कुछ जाने-माने नामों को लाने की योजना बना रहे हैं। शिवा ने कहा, "मैं इसे कैमियो भी नहीं कहूंगा। वे फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण किरदार हैं और हम उन्हें बहुत जल्द, किरदार दर किरदार पेश करने जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Director Koratala Siva Wishes cast Ranveer Singh Or Ranbir Kapoor In Sequel Janhvi Kapoor as per report
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
शिवा ने आगे कहा, "मेरी अपनी लिस्ट है। मुझे नहीं पता कि ऐसा हो सकता है या नहीं। बहुत ईमानदारी से, मैं देवरा की दुनिया में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर को देखना पसंद करूंगा। मैं तेलुगु या तमिल इंडस्ट्री से बहुत सारे नाम नहीं लूंगा। अगर मैं कुछ नामों का खुलासा करता हूं तो बहुत सारी धारणाएं और अटकलें होंगी।"
विज्ञापन
Devara Director Koratala Siva Wishes cast Ranveer Singh Or Ranbir Kapoor In Sequel Janhvi Kapoor as per report
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
शिवा ने देवरा भाग 1 में जान्हवी कपूर को कास्ट करने के अपने फैसले के बारे में बात की, जिन्होंने देवरा के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। जान्हवी को लेकर शिवा ने कहा, "मैं उत्तर और दक्षिण की बात पर विश्वास नहीं करता। हम लोग यहां मानते हैं कि जान्हवी दक्षिण से ताल्लुक रखती है। क्योंकि यहां के लोगों का मानना है कि श्रीदेवी मैम हमारी अपनी हैं। इसलिए, हमारे लिए, यहां तक कि गांवों में भी, लोगों को लगता है कि जान्हवी उनकी अपनी बेटी है। और हम लंबे समय से उसका इंतजार कर रहे थे। जूनियर एनटीआर और जान्हवी की जोड़ी बहुत अच्छी है।" आगे शिवा ने कहा, ''आपको जान्हवी को और अधिक देखने के लिए देवरा पार्ट 2 का इंतजार करना होगा।'' जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान और प्रकाश राज अभिनीत देवरा: पार्ट 1 27 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब तक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है।
Ananya Panday: नेटफ्लिक्स थ्रिलर CTRL के रोल के लिए कजिन बहन अलाना से प्रभावित हुईं अनन्या, बोलीं- हर व्लॉग...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed