Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
devara director koratala siva writing film script for prabhas work with him after jr ntr devara 2 wrap reports
{"_id":"66efaed6f82c29e8e8056d98","slug":"devara-director-koratala-siva-writing-film-script-for-prabhas-work-with-him-after-jr-ntr-devara-2-wrap-reports-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas: जूनियर एनटीआर के बाद प्रभास के साथ हाथ मिलाएंगे कोरताला शिवा? देवरा 2 के बाद शुरू करेंगे फिल्म पर काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prabhas: जूनियर एनटीआर के बाद प्रभास के साथ हाथ मिलाएंगे कोरताला शिवा? देवरा 2 के बाद शुरू करेंगे फिल्म पर काम
साउथ निर्देशक कोरताला शिवा इन दिनों 'देवरा' के निर्माण में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का प्री रिलीज इवेंट है, जिसके लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। कोरताला शिवा और जूनियर एनटीआर फिल्म के प्रचार में जोर शोर से लगे हुए हैं। ऐसे में कोरताला शिवा पर 'देवरा' का अगला भाग बनाने की भी जिम्मेदारियां हैं। इस बीच अब उनकी नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है, जो पैन इंडिया स्टार के साथ होने की उम्मीद है।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
दरअसल, कोरताला शिवा की 'देवरा' दो भागों में रिलीज होने वाली है। पहली फिल्म पुरी हो चुके हैं और अगले हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, इसकी रिलीज के साथ ही 'देवरा पार्ट 2' पर भी काम शुरू हो जाएगा। वहीं, अब खबर है कि कोरताला शिवा अब देवरा के सीक्वल के बाद एक और कहानी लिख रहे हैं, जो उन्होंने साउथ सुपरस्टार प्रभास को सुनाएंगे।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोराताला शिवा अब प्रभास के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। दोनों ने पहले ही 'मिर्ची' फिल्म के लिए काम किया था, जो एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, अब अगर ये खबरें सच साबित होती हैं तो यह दूसरी बार होगा, जब कोरताला शिवा और प्रभास दूसरी बार साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
हालांकि, इस बारे में निर्माताओं और प्रभास की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। खबर है कि कोरताला शिवा 'देवरा 2' पर काम खत्म करने के बाद प्रभास को अपनी नई फिल्म में निर्देशित करेंगे। वहीं, दूसरी ओर चर्चा यह है कि प्रभास के पास भी कई फिल्में कतार में हैं, अब देखना यह होगा कि वे फिल्म पर कब काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
वहीं, बात करें 'देवरा' की तो यह जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।