सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: बेटी मालती-पति निक के साथ प्रियंका ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें, फैंस बोले- क्वीन को प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Sep 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares glimpse of her camera roll lovely photos its all about Nick Jonas Malti Sweet Moments
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालिया जिंदगी की झलक दिखाई। जिन पर प्रशंसक जमकर प्यार बसरा रहे हैं। 

Trending Videos
Priyanka Chopra shares glimpse of her camera roll lovely photos its all about Nick Jonas Malti Sweet Moments
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने निजी जीवन से जुड़ी कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिनपर प्रशंसक जमकर प्यार बरसाते हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने कैमरा रोल की एक झलक दिखाई, जिसमें पति निक जोनस और मालती मैरी खूबसूरत पल बिताते नजर आए। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares glimpse of her camera roll lovely photos its all about Nick Jonas Malti Sweet Moments
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, "लूप पर लगातार चला रही हूं"। क्लिप की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा की एक सेल्फी से होती है, जिसमें वह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक सेल्फी है। उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ एक सेल्फी भी साझा कीं।
Priyanka Chopra shares glimpse of her camera roll lovely photos its all about Nick Jonas Malti Sweet Moments
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
निक जोनस ने भी प्रशंसकों को अपने कैमरे में कैद की गई कुछ दिल छू लेने वाली झलक दिखाई। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ बेतरीन पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। गायक और अभिनेता निक ने सोशल मीडिया पर अपने कैमरे में कैद खूबसूरत पलों की एक झलक पेश की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निक जोनस ने एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी, उनके भाइयों और उनके पिता के साथ उनके पलों को दिखाया गया है। उन्होंने कैप्शन के लिए कुछ नहीं लिखा, लेकिन एक दिल वाला इमोजी बनाया। प्रशंसकों में से एक ने उन्हें एक पावर कपल कहा। कई लोगों ने दिल वाले इमोजी भेजे।
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares glimpse of her camera roll lovely photos its all about Nick Jonas Malti Sweet Moments
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। अमेरिकी गायक निक ने इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ खास तरीके से मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिल को छू लेने वाले पल साझा किए। काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में द ब्लफ की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले जरा जैसी फिल्में हैं। वहीं निक जोनस अगली बार पावर बैलाड में नजर आएंगे।
Alia Bhatt: क्या रणबीर कपूर की जासूसी कराती हैं आलिया भट्ट? जिगरा स्टार्स ने कपिल शर्मा के शो पर बताया सच
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed