फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: 'देवरा' का नया ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में निर्माता! अलग अंदाज में दिखेगा जूनियर एनटीआर का किरदार?

Mon, 16 Sep 2024 05:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Devara makers to release new trailer will show janhvi kapoor film story jr ntr character in new manner reports
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। जूनियर एनटीआर ने हाल ही में मुंबई में आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ फिल्म का प्रचार किया था। कुछ दिनों पहले 'देवरा' का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Devara makers to release new trailer will show janhvi kapoor film story jr ntr character in new manner reports
देवरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर एनटीआर ने मुंबई में फिल्म के हिंदी संस्करण का प्रचार किया। वहीं, फिल्म का तेलुगु प्रचार जल्द ही शुरू हो जाएगा और प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म के ट्रेलर में जूनियर एनटीआर का दमदार अंदाज देखने को मिला था। ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को लेकर ताजा खबर यह है कि निर्माता अब एक और नया ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
 

Devara makers to release new trailer will show janhvi kapoor film story jr ntr character in new manner reports
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie

रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माता 'देवरा' का एक और नया ट्रेलर जारी करने की योजना बना रहे हैं। निर्माताओं का मानना है कि फिल्मी गलियारों और फैंस के बीच ज्यादा प्रभाव बनाने के लिए पहले से अधिक प्रभावशाली ट्रेलर तैयार किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara makers to release new trailer will show janhvi kapoor film story jr ntr character in new manner reports
देवरा - फोटो : एक्स - DevaraMovie

चर्चा है कि फिल्म का नया ट्रेलर को काटा जा रहा है और इसमें फिल्म और इसकी कहानी को नए तरीके से दिखाया जाएगा। इससे पहले फिल्म के चौथे गाने को लेकर अपडेट सामने आया था। फिल्म का नया गाना 'आयुध पूजा' इस हफ्ते बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा, जो फिल्म का ओपनिंग सॉन्ग भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Devara makers to release new trailer will show janhvi kapoor film story jr ntr character in new manner reports
'देवरा: भाग 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed