फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NTR 31: इस दिन से 'एनटीआर 31' की शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील, जूनियर एनटीआर ने साझा किया फिल्म पर अपडेट

Fri, 20 Sep 2024 11:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Sep 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
devara star jr ntr reveal Prashanth Neel start shooting in october for ntr 31 he will join set on january 2025
एनटीआर 31 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम अस्थायी रूप से एनटीआर 31 रखा गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर जादू करते देखने के लिए सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता के बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

devara star jr ntr reveal Prashanth Neel start shooting in october for ntr 31 he will join set on january 2025
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

एनटीआर की पैन इंडियन एक्शन ड्रामा 'देवरा' अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित इस बड़ी फिल्म को काफी बड़े बजट में बनाया गया है। जान्हवी कपूर और फैंस अली खान इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। एनटीआर फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब हाल ही में जूनियर एनटीआर ने प्रशांत नील के साथ अपने प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा खुलासा किया।

devara star jr ntr reveal Prashanth Neel start shooting in october for ntr 31 he will join set on january 2025
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछे जाने पर एनटीआर ने कहा, 'नील 21 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वह उन हिस्सों की शूटिंग शुरू करेंगे, जिनमें मैं शामिल नहीं हूं। वह 21 अक्तूबर से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक काम करेंगे। मैं जनवरी 2025 में सेट पर शामिल हो जाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
devara star jr ntr reveal Prashanth Neel start shooting in october for ntr 31 he will join set on january 2025
जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील - फोटो : एक्स:@MythriOfficial

प्रशांत नील की फिल्म पूरी होने के बाद ही जूनियर एनटीआर 'देवरा 2' पर काम शुरू करेंगे। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की इस परियोजना का नाम कथित तौर पर 'ड्रैगन' होगा। इस साल अगस्त में फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2024 में शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
devara star jr ntr reveal Prashanth Neel start shooting in october for ntr 31 he will join set on january 2025
फिल्म 'एनटीआर 31' - फोटो : एक्स/इंस्टाग्राम MythriOfficial/jrntr

कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित 'देवरा' फिल्म 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। वहीं, एनटीआर 31 का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स दोनों मिलकर करेंगे। रवि बसरूर इस फिल्म के संगीतकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed