{"_id":"660e6af627d7d80a5a019856","slug":"dhanush-and-gv-prakash-did-not-talk-to-each-other-for-six-years-kalvan-actor-revealed-the-reason-2024-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GV Prakash: धनुष-जीवी प्रकाश के बीच छह साल तक नहीं हुई बातचीत, 'असुरन' अभिनेता ने बताई दोस्ती में दरार की वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
GV Prakash: धनुष-जीवी प्रकाश के बीच छह साल तक नहीं हुई बातचीत, 'असुरन' अभिनेता ने बताई दोस्ती में दरार की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनुष और जीवी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धनुष और जीवी प्रकाश तमिल सिनेमा के चर्चित नाम हैं। जीवी प्रकाश इन दिनों अपनी फिल्म 'कलवन' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल, कलवन का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। इस दौरान एक साक्षात्कार में जीवी प्रकाश ने धनुष के साथ उनके रिश्ते और दोस्ती के बारे में भी बात की और बताया कि एक वक्त पर उन्होंने छह साल तक बात नहीं की थी।
2 of 5
जीवी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अगर आपने साल 2000 के बाद से तमिल सिनेमा की फिल्मों को देखा है, तो ये जरूर जानते होंगे, जब भी धनुष और जीवी की जोड़ी साथ आई है, हमेशा धमाल मचाया है। हालांकि, दोनों की दोस्ती में दरार को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थी। अब जीवी प्रकाश ने इस बारे में खुलकर बातचीत की है।
3 of 5
जीवी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
जीवी ने कहा, 'एक दोस्त उस व्यक्ति की तरह होता है, जो आपके साथ हमेशा साथ खड़ा होता है, जब भी हम परेशानी में होते हैं। वे हमारा साथ देते हैं। अगर हमें वाकई एक-दूसरे की जरूरत होगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। सच्ची दोस्ती का मतलब है कि झगड़े भी होंगे और उसके बाद आपसी समझ भी होगी। इसलिए हमने लगभग छह साल तक बात नहीं की, लेकिन उसके बाद हम फिर से अच्छे दोस्त बन गए'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
जीवी प्रकाश कुमार और धनुष ने साल 2007 में वेत्रिमारन की पहली फिल्म 'पोलाधवन' में नजर आए थे, जिसके बाद वे 'आडुकलम', 'मयक्कम एन्ना', 'असुरन' से लेकर हाल ही में आई फिल्म 'कैप्टन मिलर' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल, धनुष अपनी अगली फिल्म 'कुबेर' में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। उम्मीद है कि हैदराबाद में शूट होगी, जिसके लिए धनुष हैदराबाद पहुंच चुके हैं। फिल्म में धनुष के अलावा 'नागार्जुन' 'अक्किनेनी' और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।