वार्नर ब्रदर्स की एक बार फिर अपनी चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'मैट्रिक्स' के साथ लौट रहे है। साल 2021 में आईं में 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' के चौथे भाग के बाद अब स्टूडियो ने इसके पांचवें पार्ट की घोषणा की है। फिलहाल मेकर्स फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह पहला मौका होगा, जब निर्देशक लाना या लिली वाचोवस्की के बिना 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी की कोई फिल्म बनाई जाएगी।
Matrix 5: वार्नर ब्रदर्स ने किया 'मैट्रिक्स 5' का एलान, लाना-लिली नहीं इस निर्देशक के हाथ में फिल्म की बागडोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, चर्चा ये भी है कि 'द मार्टियन' स्क्रिप्ट राइटर ड्रू गोडार्ड फिल्म का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही वे सारा एसबर्ग के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखेंगे। वहीं, 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी की चौथे पार्ट 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' का निर्देशन करने वाली लिली वाचोवस्की कार्यकारी निर्माता के रूप में 'मैट्रिक्स 5' पर काम कर रही है।
गौरतलब है कि 'मैट्रिक्स' के चौथे पार्ट 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' को दुनियाभर में पसंद किया गया। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म को समीक्षकों ने भी खूब सराहा। फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 159 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। हालांकि 'मैट्रिक्स' यूनिवर्स में कलाकारों के नाम को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक यह स्पष्ट हो सका है कि फिल्म में नियो और ट्रिनिटी का किरदार निभाने वाले कीनू रीव्स और कैरी-ऐनी मास इसका हिस्सा होंगे या नहीं। जबकि, जबकि याह्या अब्दुल-मतीन 2, जोनाथन ग्रॉफ, नील पैट्रिक हैरिस और प्रियंका चोपड़ा जोनस इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
फिल्म को लेकर एक बयान में कहा गया कि ड्रू गोडार्ड एक नए विचार के साथ वार्नर ब्रदर्स से जुड़े हैं। यह मैट्रिक्स की दुनिया को जारी रखने का एक अविश्वसनीय तरीका योजना है, जिसे 25 साल पहले लाना और लिली ने शुरू किया था। फिलहाल, 'वार्नर ब्रदर्स' ड्रू के साथ नई 'मैट्रिक्स' फिल्म को बनाने के लिए रोमांचित है।
गौरतलब है कि रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित मैट डेमन स्टारर साइंस फिक्शन फिल्म 'द मार्टियन' के लिए ड्रू गोडार्ड को ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर गोडार्ड ने कहा, 'मैट्रिक्स' ने सिनेमा और मेरी जिंदगी दोनों को बदला है। लाना और लिली की इस कलात्मकता ने मुझे हर रोज प्रेरित करती है, मैं इस मौके के लिए आभारी हूं'।