सिनेमाई दुनिया के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसे देख उनके फैंस खुशी से फूला नहीं समाते हैं। अब एक्टर ने एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार के साथ दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने संदेश भी लिखा है, जिसपर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेता के पोस्ट के बारे में..
Dharmendra: 100 की नोट पर धर्मेंद्र को इस दिग्गज एक्टर ने दिया था ऑटोग्राफ, तस्वीर आई सामने; फैंस हुए भावुक
Dharmendra with Ashok Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उनके फैंस ने इसे स्वर्ण युग बताया। देखें तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार से ऑटोग्राफ लेते देखा जा सकता है, जिन्हें उनके चाहने वाले प्यार से 'दादा मोनी' कहते थे। इस तस्वीर में दिवंगत निर्देशक असित सेन और कॉमेडियन मोहन चोटी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों, सौ रुपये के नोट पर दादा मुनि का ऑटोग्राफ। प्यारी यादें। डायरेक्टर असित सेन और मोहन चोटी चुपके से देख रहे हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: खुद को जिहादी कहे जाने पर बोले जावेद अख्तर - 'नर्क में चला जाऊंगा पर पाकिस्तान नही
अभिनेता धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर उनके फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं, जिसमें वो भावुक भी दिख रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने कमेंट में अभिनेता के लिए लिखा, ‘करता हूं बस आपका ही इंतजार, क्योंकि आप हैं मेरे दिल के पास।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि स्वर्ण युग। एक और यूजर ने यूके से कमेंट किया और बोला कि धर्मेन्द्र ने हमेशा की तरह उनका दिन बना दिया। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादा मुनि बहुत याद आते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की धमाकेदार शुरुआत, जानिए ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ और ‘रेड 2’ का कलेक्शन
89 की उम्र में भी धर्मेंद्र साहब ने अभिनय में अपना जादू कायम रखा है। उन्हें आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। वहीं अभिनेता कई आगामी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं, जैसे 'इक्कीस', जो एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी।