'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले दिब्येंदु भट्टाचार्य हाल ही में पोचर वेब सीरीज में नजर आए थे। दिब्येंदु को अक्सर नेगेटिव भूमिका में ही देखा जाता है। यही नहीं, दर्शक उनके विलेन की भूमिका को काफी सरहाते भी हैं। अब हाल ही में, दिब्येंदु ने फिल्म इंडस्ट्री में सांवले रंग के अभिनेताओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में खुलकर बात की है।
Dibyendu Bhattacharya: 'सांवली त्वचा की बॉलीवुड में कोई जगह नहीं है', दिब्येंदु का रंगभेद को लेकर छलका दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिब्येंदु ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा कि वह लगन से काम करते हैं, लेकिन इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि वह कभी भी 500 करोड़ रुपये की फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे और वह ऐसी फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा नहीं रखते हैं। दिब्येंदु ने कहा, ''मुझे जो भी काम मिलता है, मैं करता हूं। मुझे 500 करोड़ रुपये की फिल्म में अभिनय करने की कोई ख्वाहिश नहीं है। मुझे इस तरह की फिल्मों के ऑफर नहीं किए जाते हैं, लेकिन मुझे जो भी मिलता है, मैं उसे पूरी लगन से करता हूं।”
इंटरव्यू में आगे जब दिब्येंदु से उनके पिछले बयान के बारे में पूछा गया कि सांवले रंग के अभिनेताओं को सकारात्मक भूमिकाएं नहीं मिलती हैं तो अभिनेता ने सहमति में सिर हिलाया और कहा यही धारणा है। इसके बाद अभिनेता ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की तुलना हॉलीवुड से की और कहा कि पश्चिम के पास सभी रंग के लोगों को कास्ट करने का विचार होता है, लेकिन भारतीय तेजी से अधिक रंग भेदभाव की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारतीय बहुत ज्यादा रंगभेद करने लगे हैं।" इसके बाद दिब्येंदु ने सांवली त्वचा वाले अभिनेताओं को कास्ट करने के रवैये पर कहा कि उन्होंने एक बार टीवी पर एक शो देखा था, जिसमें भगवान कृष्ण की भूमिका एक गोरे रंग वाले अभिनेता ने निभाई थी। पौराणिक ग्रंथों और कहानियों में कृष्ण को काले रंग का व्यक्ति बताया गया है।
इससे पहले, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉलीवुड में रंगभेद के बारे में खुलकर बात की थी। एक पॉडकास्ट पर बातचीत में, प्रियंका ने फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन करने के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वे विज्ञापन हानिकारक हैं।
Triptii Dimri: ट्रोलिंग से घबरा गए थे तृप्ति के मां-पापा, बोलीं- 'मैं उनका सिर गर्व से ऊंचा देखना चाहती हूं'

कमेंट
कमेंट X