Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Diljit Dosanjh received a notice from Maharashtra government restricts on songs drugs violence and alcohol
{"_id":"6764092b50f3bb6063066182","slug":"diljit-dosanjh-received-a-notice-from-maharashtra-government-restricts-on-songs-drugs-violence-and-alcohol-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: मुंबई में ‘दिल लुमिनाती’ का नहीं चल पाएगा जादू? शराब, ड्रग्स जैसे गानों पर सरकार की रोक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: मुंबई में ‘दिल लुमिनाती’ का नहीं चल पाएगा जादू? शराब, ड्रग्स जैसे गानों पर सरकार की रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:23 PM IST
सार
Diljit Dosanjh Concert: तमाम विवादों के बाद भी दिलजीत अपने फैंस का दिल तोड़ बिना अपनी परफॉर्मेंस से उन्हें खुश कर रहे हैं। मुंबई में पिछले काफी दिनों से सिंगर के कॉन्सर्ट की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही थी।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
Link Copied
सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल- लुमिनाती टूर से अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले दिनों दिलजीत ने चंडीगढ़ में अपने कॉन्सर्ट से दर्शकों का खूब दिल जीता था। अब दिलजीत अपने कॉन्सर्ट के अगले पड़ाव पर की तरफ बढ़ गए हैं। दिलजीत अब मुंबई में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। हालांकि, कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से नोटिस मिला है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Trending Videos
2 of 5
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दिलजीत को जारी हुआ नोटिस
तमाम विवादों के बाद भी दिलजीत अपने फैंस का दिल तोड़ बिना अपनी परफॉर्मेंस से उन्हें खुश कर रहे हैं। मुंबई में पिछले काफी दिनों से सिंगर के कॉन्सर्ट की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही थी। हालांकि, अब सरकार ने दिलजीत के इन गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है और उन गानों को गाने से मना किया है, जिसमें ड्रग्स, हिंसा और शराब को बढ़ावा देने पर आधारित हो।
सिंगर ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
खबर है कि दिलजीत ने अभी तक इस नोटिस का न तो कोई जवाब दिया है और न ही कोई प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इसके अलावा सरकार ने स्टेज पर किसी भी बच्चे की परफॉर्मेंस पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है और कहा है कि परफॉर्मेंस में किसी भी बच्चे को शामिल न किया जाए। सरकार ने दिलजीत के गानों का युवा और बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है।
तेलंगाना सरकार ने भी जताई थी चिंता
बता दें कि इससे पहले भी दिलजीत को ऐसा नोटिस आ चुका है। दरअसल, तेलंगाना सरकार ने भी यह चिंता जताई थी और चंडीगढ़ में भी उन्हें ऐसा नोटिस मिला था। हालांकि, सिंगर ने बेफिक्र होकर इन नियमों को दरकिनार कर दिया था। दिलजीत ने अपने गाने में 'दारू' शब्द को 'कोक' और 'ठेका' शब्द को 'होटल' के बाद साथ बदल दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवादित बयान को लेकर चर्चा में थे सिंगर
वही, पिछले दिनों चंडीगढ़ में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने खराब व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की थी कि ऐसी व्यवस्था में वह कभी परफॉर्म नहीं करेंगे। आगे से वह भारत में शो नहीं करेंगे। हालांकि, बाद में सिंगर ने साफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में शो न करने की बात नहीं कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।