फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: 'भगवान शिव को भी विष पीना पड़ा था', महाराष्ट्र सरकार की एडवाइजरी पर दिलजीत दोसांझ का तंज

Fri, 20 Dec 2024 09:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

Mumbai Concert: हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने दिलजीत को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें सरकार ने उन्हें ड्रग्स, शराब आदि गानों को गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब दिलजीत ने इस नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh spoke about Sagar Manthan and how the Devtas consumed amrit ahead of Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल लुमिनाती टूर को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हालांकि, इन सब के बाद भी सिंगर विवादों के घेरे में आ जाते हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने दिलजीत को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें सरकार ने उन्हें ड्रग्स, शराब आदि गानों को गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब दिलजीत ने इस नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।

Diljit Dosanjh spoke about Sagar Manthan and how the Devtas consumed amrit ahead of Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : सोशल मीडिया

एडवाइजरी पर दी यह प्रतिक्रिया
दिलजीत का एक  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, मैंने हाल ही में, अपनी टीम से पूछा था कि क्या मेरे लिए कोई एडवाइजरी जारी की गई है। मेरी टीम ने कहा कि सब कुछ ठीक है, लेकिन जब मैं सुबह उठा तो पता लगा कि एडवाइजरी जारी हो गई है। इसके बाद सिंगर से आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता मत करो ये सारी एडवाइजरी मेके लिए है। मैं आपको प्रॉमिस करता हूं कि आपको दोगुना मजा आएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Nalini Jaywant: 50-60 के दशक की इस अदाकारा की बोल्डनेस का दीवाना था जमाना, शुरू किया था स्विमसूट का चलन

Diljit Dosanjh spoke about Sagar Manthan and how the Devtas consumed amrit ahead of Mumbai Concert
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव का दिया उदाहरण
इसके बाद दिलजीत ने सागर का मंथन का भी उदाहरण दिया और कहा कि देवताओं को भी अमृत ग्रहण करना पड़ा था। दिलजीत ने कहा कि यह भगवान शिव थे, जिन्होंने अमृत छोड़कर विष का ग्रहण किया था। सिंगर ने कहा, 'इससे मुझे यह सीखने को मिला है कि दुनिया आप पर जहर ही फेंकेगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे अपने अंदर आने देते हैं या नहीं।'

यह खबर भी पढ़ें:Kabir Khan: कबीर खान ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलाया हाथ, फिल्म के लिए विक्की और सलमान के बीच कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh spoke about Sagar Manthan and how the Devtas consumed amrit ahead of Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस को पसंद आया यह अंदाज
दिलजीत ने आगे कहा, 'जो भी आप पर जहर फेंके इसे अपने काम में कभी भी नहीं आने। लोगों का काम आपको टोकने का है। ट्रोलर्स का काम आपकी आलोचना करने का है, लेकिन आपको अंदर से डिस्टर्ब नहीं होना है। मेरा बस यही कहना है कि मजा करो और इसे कभी भी अपने काम पर असर न पड़ने दो।'

विज्ञापन
Diljit Dosanjh spoke about Sagar Manthan and how the Devtas consumed amrit ahead of Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

काम में नहीं डालना बाधा
सिंगर ने यह भी कहा कि लोग आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेंगे। बस आपको कभी भी परेशान नहीं होना है। दिलजीत के इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed