{"_id":"6682d7ff3c45adf916069d1b","slug":"divya-dutta-completed-30-years-in-bollywood-says-the-universe-has-its-ways-of-giving-you-what-you-want-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने इंडस्ट्री में किए 30 साल पूरे, बोलीं- किसी चीज को अगर आप दिल से चाहते हैं तो...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने इंडस्ट्री में किए 30 साल पूरे, बोलीं- किसी चीज को अगर आप दिल से चाहते हैं तो...
Mon, 01 Jul 2024 09:58 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबूसरत अदाकारा दिव्या दत्ता इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दर्शकों को फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' में उनका काम काफी पसंद आ रहा है। सूत्रों की मानें तो दिव्या दत्ता ने इंडस्ट्री में इस साल अपने 30 साल पूरे किए हैं। उन्होंने अपने 30 साल के लंबे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे अपनी करियर के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं --
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या दत्ता ने साल 1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। दिव्या कहती हैं, 'मैं यह सोचकर कर फिल्मों में आई थी कि मैं अपनी फिल्मों में शिफॉन की साड़ी पहन कर डांस करूंगी। मैंने ये नहीं सोचा था कि मैं एक्टिंग भी करूंगी'।
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या दत्ता जिस परिवार से आती हैं उस परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। डॉक्टर माता-पिता की संतान दिव्या बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे तकरीबन 20 फिल्मों में से साइन करने के बाद हटाया गया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या दत्ता बताती हैं, 'मैं हमेशा में मानती आई हूं आपको जो चाहिए वह आपको मिल ही जाता है। यह दुनिया आपको जो चाहिए वह देती ही है, लेकिन उसके देने का तरीका लग होता है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतनी अच्छी फिल्में मिली हैं'।
विज्ञापन
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या दत्ता ने पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड को शानदार फिल्में दी हैं। वे कई बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका निभाती नजर आ चुकी हैं जिनमें 'वीर जारा', 'शब्बो', 'वेलकम टू सज्जनपुर' और 'भाग मिल्खा भाग' शामिल हैं।