फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक की शादी में शामिल हुए कार्तिक आर्यन, गजराज राव भी आए नजर

Mon, 01 Jul 2024 09:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 01 Jul 2024 09:58 PM IST
सार

समीर विदवान्स और जूली सोनलकर की शादी में कार्तिक आर्यन सह-कलाकार गजराज राव के साथ शामिल हुए। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह समीर और जूली के साथ नजर आ रहे हैं। एक ग्रुप सेल्फी में भी वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Attended The Wedding of Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans and Juilee Sonalkar See Post
समीर विदवान्स और जूली सोनलकर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन को लेकर खूब सराहना हो रही है। उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज की पहली सालगिरह भी मनाई। इस फिल्म उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। कार्तिक ने अब अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिल्म के निर्देशक समीर विदवान्स ने सहायक निर्देशक जूली सोनलकर के साथ शादी कर ली है।

Kartik Aaryan Attended The Wedding of Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans and Juilee Sonalkar See Post
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

समीर विदवान्स और जूली सोनलकर की शादी में कार्तिक आर्यन सह-कलाकार गजराज राव के साथ शामिल हुए। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह समीर और जूली के साथ नजर आ रहे हैं। एक ग्रुप सेल्फी में भी वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में गजराज राव भी पोज देते दिख रहे हैं। 


 
Kartik Aaryan Attended The Wedding of Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans and Juilee Sonalkar See Post
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन ने अपने पोस्ट में बताया कि समीर विदवान्स और जूली सोनलकर के रिश्ते की शुरुआत 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से हुई थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, एक प्रेम कहानी जिसे हमने 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट पर अपने सामने खिलते हुए देखा। आपकी खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। बधाई समीर विद्वान और जूली सोनलकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Attended The Wedding of Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans and Juilee Sonalkar See Post
समीर विदवान्स और जूली सोनलकर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली कियारा आडवाणी इस शादी में शामिल नहीं हुईं। तस्वीरों में कार्तिक आर्यन नीले रंग के कोट पेंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फैंस को शादी की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।

 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Attended The Wedding of Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans and Juilee Sonalkar See Post
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : यूट्यूब

सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। इसमें गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और शिखा तलसानिया भी थे। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। 

Anant Ambani: शादी से पहले कृष्ण काली मंदिर के दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी, शुभ शुरुआत के लिए किया यज्ञ-हवन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed