फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Ambani: शादी से पहले कृष्ण काली मंदिर के दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी, शुभ शुरुआत के लिए किया यज्ञ-हवन

Mon, 01 Jul 2024 08:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 01 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

उन्होंने मंदिर का निर्माण करने वाले प्रतिष्ठित परोपकारी और खगोलशास्त्री भरत मेहरा का परिचय लिया। साथ ही उन्होंने भरत मेहरा के महत्वपूर्ण योगदान को भी बताया। इस दौरान अनंत अंबानी ने बताया कि वह अपनी शादी में भरत मेहरा को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए वहां पर आए थे। 

विज्ञापन
Anant Ambani Seeks Blessings at Krishna Kali Temple Before Wedding With Radhika Merchant Deets Inside
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। यह शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस विवाह की चर्चा काफी लंबे समय से चली आ रही है। शादी से पहले अनंत अंबानी ने कल रात नेरल में कृष्ण काली मंदिर का दौरा किया। 

Anant Ambani Seeks Blessings at Krishna Kali Temple Before Wedding With Radhika Merchant Deets Inside
अनंत अंबानी, वीर पहारिया, शिखर पहारिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनंत अंबानी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। साथ ही एक शुभ शुरुआत के लिए दिव्य आशीर्वाद का आह्वान करने के लिए हवन भी किया। अनंत ने मीडिया की उपस्थिति के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और सभी खुशी के अवसरों में हमेशा समान उत्साह के साथ शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद दिया। 

Anant Ambani Seeks Blessings at Krishna Kali Temple Before Wedding With Radhika Merchant Deets Inside
उमेश यादव और भरत मेहरा, अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने मंदिर का निर्माण करने वाले प्रतिष्ठित परोपकारी और खगोलशास्त्री भरत मेहरा का परिचय लिया। साथ ही उन्होंने भरत मेहरा के महत्वपूर्ण योगदान को भी बताया। इस दौरान अनंत अंबानी ने बताया कि वह अपनी शादी में भरत मेहरा को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए वहां पर आए थे। उन्होंने मंदिर के महत्व और इसकी स्थापना में मेहरा की भूमिका को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Seeks Blessings at Krishna Kali Temple Before Wedding With Radhika Merchant Deets Inside
अजय पीरामल-स्वाती पीरामल और ईशा अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान अनंत अंबानी के साथ उनके करीबी दोस्त वीर पहारिया, शिखर पहारिया, मिजान जाफरी और क्रिकेटर उमेश यादव भी मौजूद रहे। अनंत से पहले अनंत की बहन ईशा अंबानी, उनके पति आनंद पीरामल, अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाती पीरामल ने भी कृष्ण काली मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने मंदिर में पूजा की और अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Anant Ambani Seeks Blessings at Krishna Kali Temple Before Wedding With Radhika Merchant Deets Inside
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन अंबानी परिवार कर चुका है। पहला जश्न सितारों और दिग्गज व्यवसायियों के साथ जामनगर में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से गणमान्य लोग शामिल हुए और रिहाना जैसी वैश्विक हस्तियों ने भी प्रस्तुति दी। वहीं, दूसरा कार्यक्रम हाल ही में एक क्रूज में आयोजित किया गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed