फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Paid Telugu Actors: तेलुगु के हाईएस्ट पेड अभिनेता, बॉलीवुड स्टार्स को देते हैं कमाई में कड़ी टक्कर

Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 01 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार प्रसिद्ध हैं और वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूल करते हैं, लेकिन साउथ के सुपरस्टार्स भी कुछ कम नहीं हैं। कमाई के मामले में ये सुपरस्टार्स बॉलीवुड के किंग खान और शहंशाह को भी टक्कर देते हैं।

विज्ञापन
Highest Paid Telugu Actors Prabhas Nagarjuna Akkineni Daggubati Venkatesh Chiranjeevi Allu Arjun
ये स्टार्स बॉलीवुड स्टार्स को देते हैं कमाई में कड़ी टक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सुपरस्टार प्रसिद्ध हैं और वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूल करते हैं, लेकिन साउथ के सुपरस्टार्स भी कुछ कम नहीं हैं। कमाई के मामले में ये सुपरस्टार्स बॉलीवुड के किंग खान और शहंशाह को भी टक्कर देते हैं।

Highest Paid Telugu Actors Prabhas Nagarjuna Akkineni Daggubati Venkatesh Chiranjeevi Allu Arjun
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्किनेनी नागार्जुन राव, जिन्हें नागार्जुन के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और उद्यमी हैं। नागार्जुन ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ कुछ हिंदी और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्हें अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। नागार्जुन का अभिनय हर किसी को बेहद पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागार्जुन अक्किनेनी 3,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
 
Highest Paid Telugu Actors Prabhas Nagarjuna Akkineni Daggubati Venkatesh Chiranjeevi Allu Arjun
दग्गुबाती वेंकटेश - फोटो : सोशल मीडिया
दग्गुबाती वेंकटेश, जिन्हें विक्ट्री वेंकटेश के नाम से भी जाना जाता है। एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा और कुछ हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वेंकटेश का करियर 37 वर्षों से अधिक लंबा है और उन्हें कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दग्गुबाती वेंकटेश की संपत्ति की कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Paid Telugu Actors Prabhas Nagarjuna Akkineni Daggubati Venkatesh Chiranjeevi Allu Arjun
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी तेलुगु और हिन्दी फिल्मों के एक अभिनेता हैं। इन का वास्तविक नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। इन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिरंजीवी की कुल संपत्ति 1600 करोड़ रुपये के आस पास है।
 
विज्ञापन
Highest Paid Telugu Actors Prabhas Nagarjuna Akkineni Daggubati Venkatesh Chiranjeevi Allu Arjun
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार राम चरण का पूरा नाम कोनिडेला राम चरण है। वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और उद्यमी हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। 2013 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण 1370 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed