धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका सिंह ने टेलीविजन से इसलिए दूरी बनाई क्योंकि उन्हें फिल्मों में अपना भविष्य उज्जवल नजर आया। पति रोहित गोयल के निर्देशन में बनी फिल्म 'टीटू अंबानी' की रिलीज से पहले दीपिका ने छोटे परदे पर तमाम तोहमतें भी लगाईं। लेकिन, मामला वहां जमा नहीं और वह फिर से वहीं लौट आई हैं, जहां से उनको नाम, दाम और इकराम सब मिला। जी हां, दीपिका सिंह का नया धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' जल्द शुरू होने जा रहा है।
Deepika Singh: बड़े पर्दे पर नहीं गली दीपिका की दाल, लौटीं सास बहू का धारावाहिक करने, पढ़िए तब क्या कहा था..!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'टीटू अंबानी' की रिलीज के समय दीपिका सिंह ने छोटे पर्दे से दूरी बनाने के बारे में बात की थी। तब उन्होंने कहा था, 'अब मैंने टीवी छोड़ने का मन बना लिया है। ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि टीवी पर देर तक काम करना मेरी सेहत पर असर कर रहा है। काम बंद करने के बाद ही मुझे पता चला कि मेरी सेहत खराब होने की अधिकतर वजहें गलत जीवन शैली की वजह से हैं जो मुझे अपनी शूटिंग के समय के चलते अपनानी पड़ी थी। शूटिंग के दौरान मुझे वर्क आउट या अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखने का समय नहीं मिल पाया और इसलिए मुझे डाइटिंग करनी पड़ी जिसकी वजह से मेरा रक्तचाप (बीपी) भी कम रहने लगा।'
अब जो उनका नया धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' शुरू होने जा रहा है, उसमें दो बहनों के बीच प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को दिखाया गया है। बड़ी बहन मंगल की शादी एक ऐसे इंसान के साथ होती है जो शादी 15 साल के बाद भी यही समझाता है कि उसे शादी के लिए और बेहतर लड़की मिल सकती थी। दीपिका सिंह कहती हैं, 'जब धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' की मैंने पटकथा पढ़ी तो मैं समझ ही नहीं पाई कि यह किरदार मेरे लिए है क्या? यह किरदार मुझे हर गृहणी और कामकाजी महिला के अंदर दिखता है। मैंने इस किरदार को बहुत ही चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।’
दीपिका सिंह धारावाहिक 'दीया और बाती हम' के अलावा अब तक 'कवच', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'नच बलिए सीजन पांच और छह', 'साथ निभाना साथिया', 'कुमकुम भाग्य' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से इसलिए दूरी बना ली, क्योंकि उन्हें फिल्मों में अपना करियर बनाना था। जब उनकी फिल्म 'टीटू अंबानी' सफल नहीं हुई तो एक बार वह फिर छोटे पर्दे पर लौट आईं।
धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' में अदित की भूमिका निभा रहे अभिनेता नमन शॉ कहते हैं, 'इंसान को जिंदगी में जो भी मिलता है, वह सोचता है कि इससे बेहतर और हो सकता है। अदित अपनी मां से बहुत प्यार करता है और मां की खुशी के लिए एक ऐसी लड़की से शादी कर लेता है जिसके साथ वह खुश नहीं है।' वहीं, रेडियो जॉकी रहीं नासिक की सानिका अमित को ये धारावाहिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से मिला। धारावाहिक का नाम चूंकि 'मंगल लक्ष्मी' है इसलिए शो का प्रसारण 27 फरवरी को मंगलवार के दिन से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है।