सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kajol: बार-बार अभिनय से ब्रेक लेने पर काजोल की राय, बोलीं- 'हर महिला को यह फैसला लेना चाहिए कि...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

Kajol-बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को अभिनय से ज्यादा प्राथमिकता दी, जिसकी वजब से उन्हें कई बार अभिनय से दूर लंबे ब्रेक भी लिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अभिनय से ब्रेक लेने के बारे में खुलकर बात की और खुद को सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री बताया।

विज्ञापन
Do Patti actress Kajol releavs about taking frequent breaks from acting every woman take call as per report
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
Kajol- बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को अभिनय से ज्यादा प्राथमिकता दी, जिसकी वजब से उन्हें कई बार अभिनय से दूर लंबे ब्रेक भी लिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अभिनय से ब्रेक लेने के बारे में खुलकर बात की और खुद को सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री बताया।
Trending Videos
Do Patti actress Kajol releavs about taking frequent breaks from acting every woman take call as per report
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
कम काम करने वाली अभिनेत्री में से हूं-काजोल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा, "अगर आप मेरी फिल्मोग्राफी देखें, तो मैं शायद सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री में से हूं। मेरी मां (दिग्गज अभिनेत्री तनुजा) और दादी (दिवंगत निर्देशक और अभिनेत्री शोभना समर्थ) ने हमेशा मुझसे कहा कि काम आपके जीवन का एक हिस्सा है, न कि आपका पूरा जीवन। मैंने ब्रेक लिया। मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। शुक्र है कि मैं अभी भी काम कर रही हूं और मैं अभी भी बेहद खुश हूं।" आगे काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं अब तक अच्छा अनुभव रखने के लिए सभी की आभारी हूं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do Patti actress Kajol releavs about taking frequent breaks from acting every woman take call as per report
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
कब काम करना चाहती हैं-काजोल
काजोल ने आगे यह भी कहा, "मुझे अभिनय विरासत में नहीं मिली। यह हर महिला का काम है। नरगिस, शर्मिला टैगोर की कोई विरासत नहीं थी। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मेरे वंश की वजह से नहीं है। यह हर उस महिला की विरासत है, जिसने काम किया है। हर महिला को यह फैसला लेना होता है कि अब मैं ब्रेक लूंगी और अगर मैं वापस आना चाहती हूं, तो मैं वापस आऊंगी और अगर वह चाहेगी तो ऐसा कर पाएगी।"
 
Do Patti actress Kajol releavs about taking frequent breaks from acting every woman take call as per report
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
दो पत्ती फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में आएंगी नजर
वैसे इन दिनों काजोल अपनी आगामी फिल्म दो पत्ती को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। कृति की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है तो वहीं शहीर शेख की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। इस फिल्म में काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक सीधी-सादी पुलिस अधिकारी को जुड़वां बहनों की कहानी है। 
Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..

 
विज्ञापन
Do Patti actress Kajol releavs about taking frequent breaks from acting every woman take call as per report
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
25 अक्तूबर को होगी रिलीज
काजोल और कृति सेनन की आगामी थ्रिलर फिल्म दो पत्ती 25 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके पास कई आगामी प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनमें इब्राहिम अली खान के साथ सरजमीन और महारानी - क्वीन ऑफ क्वींस शामिल हैं, जिसमें वह प्रभु देवा और नसीरुद्दीन शाह के साथ अभिनय करेंगी।
SRK-Zayed Khan: मैं हूं ना की कास्टिंग से पहले जायेद से पूछा गया था अजीब सवाल, किंग खान का व्यवहार लगा अच्छा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed