Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Do Patti actress kriti sanon kubera star dhanush to cast in aanand L rai film tere ishk mein after Raanjhanaa
{"_id":"66b265adb8aa00f2120e0d7c","slug":"do-patti-actress-kriti-sanon-kubera-star-dhanush-to-cast-in-aanand-l-rai-film-tere-ishk-mein-after-raanjhanaa-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti-Dhanush: सोनम के बाद कृति सेनन के 'रांझणा' बनेंगे धनुष! आनंद एल राय की 'तेरे इश्क में' के लिए मिलाया हाथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti-Dhanush: सोनम के बाद कृति सेनन के 'रांझणा' बनेंगे धनुष! आनंद एल राय की 'तेरे इश्क में' के लिए मिलाया हाथ
साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों 'रायन' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, इस बीच अब अभिनेता को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जो उनकी नई फिल्म को लेकर है। खबर है कि उनकी जोड़ी एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ बन सकती है। वह अभिनेत्री कृति सेनन है। सोशल मीडिया पर यह खबर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही एक नई फिल्म में धनुष और कृति सेनन एक साथ काम करते नजर आएंगे।
2 of 5
आनंद एल राय
- फोटो : इंस्टाग्राम @aanandlrai
2013 में 'रांझणा' की सफलता के बाद निर्देशक आनंद एल राय और अभिनेता धनुष एक बार फिर 'तेरे इश्क में' नाम की एक और रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। एक साल पहले एक विशेष वीडियो के साथ इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक कलाकारों की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे चर्चा है कि कृति सेनन इस संगीतमय प्रेम कहानी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति धनुष के साथ अभिनय करने के लिए बातचीत कर रही हैं।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन और धनुष दोनों पहले भी निर्देशक आनंद एल राय के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एआर रहमान की म्यूजिकल होगी, जिसके बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कृति सेनन ने कुछ महीने पहले आनंद एल राय से कहानी सुनी थी और इस एक्शन लव स्टोरी की दुनिया में उतरने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कहानी के अलावा, अभिनेत्री को अपने किरदार का आर्क और कहानी में उसके बदलने का तरीका भी पसंद आया है। अभिनेत्री ने प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए आज अंधेरी में आनंद एल राय के साथ मीटिंग की। उन्होंने आज मीटिंग में फिल्म के लिए मौखिक रूप से हां कर दी है। हालांकि, कागजी कार्रवाई होनी बाकी है। उन्होंने अभी आधिकारिक रूप से फिल्म के दस्तावेजों पर साइन नहीं किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि निर्माता धनुष और कृति के अलावा एक और अभिनेता को कास्ट करना चाह रहे हैं। निर्माता कथित तौर पर कई अभिनेताओं से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही उनका चयन करेंगे। 'तेरे इश्क में' की शूटिंग अक्तूबर 2024 में शुरू होने की उम्मीद है और ऐसे में यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। कृति सेनन 'दो पत्ती' की रिलीज की तैयार कर रही हैं। वहीं, धनुष अब 'कुबेर' में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।