Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dubbing started for Koratala Siva directorial and Jr NTR and Janhvi Kapoor starrer film Devara Part 1
{"_id":"668a97c9ea631811730659e1","slug":"dubbing-started-for-koratala-siva-directorial-and-jr-ntr-and-janhvi-kapoor-starrer-film-devara-part-1-2024-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara: जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' पर आया नया अपडेट, फिल्म की डबिंग हुई शूरू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' पर आया नया अपडेट, फिल्म की डबिंग हुई शूरू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:59 PM IST
सार
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की डबिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 4
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस में जबर्दस्त उत्साह है और वो फिल्म से जुड़े हर बड़े-छोटे अपडेट्स पर निगाहें गड़ाए बैठे हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आते रहे हैं। एक बार फिर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म की डबिंग पर काम शुरू
इन दिनों जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' पर तेजी से काम चल रहा है। फिल्म की टीम इसे फैंस के सामने लाने के लिए काफी पसीना बहा रही है, ताकि इसे तय तारीख पर रिलीज किया जा सके। अब इस फिल्म की डबिंग को लेकर एक नया अपडेट आया है, जिसमें इससे संबंधित नई जानकारियां सामने आई हैं। फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाली हिमाजा ने फिल्म के लिए अपने डबिंग सेशन की एक तस्वीर पोस्ट की है। इससे जाहिर है कि फिल्म की डबिंग का काम शुरू हो गया है और साथ ही साध फिल्म की शूटिंग भी तेज गति से आगे बढ़ रही है।
Varun Sharma: कॉमेडी फिल्मों में दोस्ती दिखाए जाने पर वरुण का बयान, कहा- यह सबसे मजबूत भावनाओं में से एक
3 of 4
जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोमांटिक गाना भी जल्द रिलीज होने की फैल रही हैं अफवाहें
देवरा: पार्ट 1 को मशहूर निर्देशक कोर्टला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 27 सितंबर, 2024 रखी गई है। फिल्म को तय समय पर रिलीज करने के लिए पूरी टीम जोर शोर से इसे पूरा करने में लगी हुई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक और अफवाह तेजी से फैल रही है कि फिल्म के निर्माता जल्द ही एक रोमांटिक गाना भी रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।
तापसी पन्नू का मिजाज हुआ शायराना
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
देवरा फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
27 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि कोर्टला शिवा द्वारा निर्देशित 'देवरा' में जूनियर एनटीआर काफी खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। शिवा की यह 'जनता गराज' के बाद दूसरी फिल्म है। गौरतलब है कि 'जनता गराज' में भी एनटीआर ने काम किया था। अब 'देवरा' में भी वह खतरनाक एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म से बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान और जान्हवी कपूर तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म की कहानी समुद्र के रास्ते में होने वाली तस्करी पर आधारित हो सकती है। फिल्म युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा समर्थित है।
Celebs: फिल्म के साथ यूट्यूब से भी करोड़ों की कमाई करते हैं ये सितारे, कोई देता हेल्थ टिप्स तो कोई सिखाता डांस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।