फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: फिल्म के साथ यूट्यूब से भी करोड़ों की कमाई करते हैं ये सितारे, कोई देता हेल्थ टिप्स तो कोई सिखाता डांस

Sun, 07 Jul 2024 05:59 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Stars earning from YouTube channel Shilpa Shetty Madhuri Dixit Alia Bhatt Jacqueline Salman khan Nora Fatehi
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही वे अपनी फिल्मों का प्रमोशन दर्शकों के बीच जाकर और सोशल मीडिया के जरिए करते हैं। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्स से इंस्टाग्राम तक, पर ये सितारे अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं, जो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो यूट्यूब के जरिए भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
Stars earning from YouTube channel Shilpa Shetty Madhuri Dixit Alia Bhatt Jacqueline Salman khan Nora Fatehi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा शेट्टी ने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिस पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा यूट्यूब से सात जून 2016 में जुड़ी हैं। अभिनेत्री के चैनल पर अब तक 27.7 लाख सब्सक्राइबर हैं। हेल्थ एंड फिटनेस टिप्स, हेल्दी रेसिपी और द आर्ट ऑफ लविंग फूड से जुड़े अपने वीडियोज शिल्पा अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया करती हैं।

Stars earning from YouTube channel Shilpa Shetty Madhuri Dixit Alia Bhatt Jacqueline Salman khan Nora Fatehi
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन फर्नांडीज
इस लिस्ट में अगला नाम जैकलीन फर्नांडीज का है। जैकलीन के यूट्यूब चैनल के सदस्यों की बात करें तो 7.37 लाख लोग उनके चैनल से जुड़े हैं। 23 जुलाई 2019 को जैकलीन ने अपने इस चैनल की शुरुआत की थी। वे सबसे ज्यादा यूट्यूब शॉर्ट्स शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस का काफी प्यार मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars earning from YouTube channel Shilpa Shetty Madhuri Dixit Alia Bhatt Jacqueline Salman khan Nora Fatehi
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट
इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट साल 2019 में यूट्यूब से जुड़ीं। सात मार्च 2019 को यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू करने वाली आलिया भट्ट के अब तक 15.8 लाख सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब चैनल के जरिए आलिया फैंस के साथ आने वाली फिल्मों की जानकारी और हेल्थ टिप्स साझा करती हैं।

विज्ञापन
Stars earning from YouTube channel Shilpa Shetty Madhuri Dixit Alia Bhatt Jacqueline Salman khan Nora Fatehi
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

नोरा
नोरा फतेही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। डांसिंग क्वीन नोरा भी अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही नौ अगस्त 2008 को यूट्यूब चैनल से जुड़ीं। सब्सक्राइबर के मामले में वह कई बॉलीवुड स्टार्स को मात देती हैं। यूट्यूब पर नोरा के 29.2 लाख सब्सक्राइबर हैं, जो सलमान खान के नंबर्स से थोड़े ज्यादा हैं। चैनल पर वह अपने डांस के वीडियो साझा करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed