Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Fahadh Faasil begins dubbing for Rajinikanth film Vettaiyan shared photos on social media from studio
{"_id":"668a8059b9633350a20c8641","slug":"fahadh-faasil-begins-dubbing-for-rajinikanth-film-vettaiyan-shared-photos-on-social-media-from-studio-2024-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vettaiyan-Fahadh: फहद फाजिल ने शुरू की रजनीकांत की 'वेट्टैयन' की डबिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vettaiyan-Fahadh: फहद फाजिल ने शुरू की रजनीकांत की 'वेट्टैयन' की डबिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में कलाकरों की शानदार टोली है, जिसमें 'आवेशम' अभिनेता फहद फाजिल भी शामिल है। 'आवेशम' के बाद से दर्शकों को फहद से उम्मीदें ज्यादा हैं। वहीं अब अभिनेता ने इस फिल्म के बारे में अपने किरदार को लेकर दिलचस्प जानकारी साझा की है।
2 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : एक्स
मलयालम स्टार फहद फाजिल ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसमें वे कथित तौर पर एक मजेदार किरदार निभाते नजर आएंगे। स्टूडियो से ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता फिल्म के लिए डबिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अभिनेता की डबिंग करते हुए तस्वीरें लाइका प्रोडक्शंस द्वारा साझा की गईं।
3 of 5
फहद फाजिल
- फोटो : एक्स
फहद और रजनीकांत इस फिल्म के जरिए पहले बार स्क्रीन साझा करेंगे। 'वेट्टैयन' में रजनीकांत के साथ काम करने के बारे में फहद ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने फिल्म में एक मजेदार किरदार निभाया है और यह तमिल सिनेमा में आम तौर पर निभाए जाने वाले खलनायकों की भूमिकाओं से अलग होगा। सुपरस्टार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो धार्मिकता के लिए खड़ा है। ऐसे में दोनों सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसलिए उनसे काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुली
- फोटो : एक्स
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फहद फाजिल को लेकर एक अफवाह तेजी से फैल रही है। खबर है कि फहद फाजिल ने 'वेट्टैयन' के बाद सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक और फिल्म साइन की है। ऐसे में लोगों का मानना है कि 'कुली' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने कमल हासन की 'विक्रम' में फहद के साथ काम किया था और वे उन्हें 'कुली' के लिए साइन करने के इच्छुक थे। वे पहले से ही 'आवेशम' के अभिनेता फहद के साथ बातचीत कर रहे थे। ऐसे में अब अफवाह है कि फहद 'वेट्टैयन' के साथ-साथ 'कुली' में भी रजनीकांत के साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फहद फासिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वेट्टैयन' के अलावा फहद फाजिल के पास अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगु फिल्में 'पुष्पा 2', 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' और 'ऑक्सीजन' हैं। इसके साथ ही वे मलयालम फिल्में 'ओडुम कुथिरा चाडुम कुथिरा' और 'बोगनविलिया' में नजर आएंगे। 'वेट्टैयन' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती और मंजू वारियर जैसे दमदार कलाकार हैं। यह फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और 10 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।