फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: दुलकर सलमान के बाद जयम रवि ने छोड़ी कमल हासन की फिल्म! इस कारण अभिनेता ने लिया ये फैसला

Sat, 23 Mar 2024 06:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 23 Mar 2024 06:58 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ठग लाइफ' में जयम रवि महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अपने शेड्यूलिंग टकराव के चलते उन्होंने 'ठग लाइफ' को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan and Jayam Ravi Out Of Kamal Haasan Film Thug Life? Know The Reason Here With Details
जयम रवि, ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ दुलकर सलमान और जयम रवि भी नजर आने वाले थे। बीते दिनों चर्चा थी कि दुलकर 'ठग लाइफ' का हिस्सा नहीं होगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का फैसला कर लिया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि जयम रवि ने भी तारीख न मैच होने के कारण इस परियोजना से बाहर होने का फैसला किया है।

Dulquer Salmaan and Jayam Ravi Out Of Kamal Haasan Film Thug Life? Know The Reason Here With Details
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ठग लाइफ' में जयम रवि महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अपने शेड्यूलिंग टकराव के चलते उन्होंने 'ठग लाइफ' को छोड़ दिया है। खबर बताया गया है कि तारीखों की समस्या के चलते वह फिल्म से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दुलकर सलमान ने अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इस फिल्म को छोड़ दिया था। 

Housefull 5: क्रूज पर शूट होगी 'हाउसफुल 5'? अक्षय कुमार की 350 करोड़ी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Dulquer Salmaan and Jayam Ravi Out Of Kamal Haasan Film Thug Life? Know The Reason Here With Details
कमल हासन और मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, फिल्म की टीम की तरफ से फिलहाल दुलकर सलमान और जयम रवि के जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 'ठग लाइफ' में जयम रवि के कैमियो रोल करने की जानकारी थी। हालांकि, जयम रवि के फिल्म में शामिल होने को लेकर भी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan and Jayam Ravi Out Of Kamal Haasan Film Thug Life? Know The Reason Here With Details
ठग लाइफ - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल 30 जनवरी को खत्म हो चुका है, जिसमें कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया। फिल्म में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा त्रिशा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Dulquer Salmaan and Jayam Ravi Out Of Kamal Haasan Film Thug Life? Know The Reason Here With Details
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन ने बिग बॉस तमिल सीजन 7 के फिनाले के दौरान 'ठग लाइफ' का जिक्र किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि राज कमल फिल्म्स लाभ कमाने से ज्यादा अपनी फिल्मों की क्वालिटी पर ध्यान देती है। उन्होंने कहा, 'मणिरत्नम के साथ दोबारा काम करने में उन्हें 35 साल से अधिक समय लग गया। अगर मुझे कोई कहानी पसंद आती, तो उन्हें पसंद नहीं आती। अगर उन्हें यह पसंद आती, तो मुझे नहीं आती। हम दोनों को पसंद आई तो कुछ और दिक्कतें खड़ी हो गईं। ऐसे में इतने साल लग लए।' 

Rambo: एक बार फिर आगे खिसकी टाइगर श्रॉफ अभिनीत रैम्बो, बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज पर टिका भविष्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed