फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर का छलका दर्द, कहा- फिल्मी परिवार से होने का फायदा सब बताते हैं नुकसान नहीं

Thu, 08 Aug 2024 10:02 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने हाल में ही ओटीटी पर डेब्यू किया है। उन्होंने वेब सीरीज ‘दस जून की रात’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
Dus June Ki Raat actor Tusshar Kapoor said people talk about pros but not the cons of being from filmy family
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने हाल में ही ओटीटी पर डेब्यू किया है। उन्होंने वेब सीरीज ‘दस जून की रात’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। तुषार मशहूर फिल्मी परिवार से आते हैं। वह दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे हैं और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के भाई हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद उन्हें कई बार खारिज किया जा चुका है। हाल में ही अभिनेता ने इसे लेकर बात की है। 

Dus June Ki Raat actor Tusshar Kapoor said people talk about pros but not the cons of being from filmy family
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89

अभिनेता ने बताया कि लोग फिल्मी परिवार से होने के फायदे के बारे में बात करते हैं, लेकिन नुकसान को लेकर नहीं। हाल में ही इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो खुद को साबित करने का अवसर पाकर धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वो उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा बार खारिज किया गया है। 

Dus June Ki Raat actor Tusshar Kapoor said people talk about pros but not the cons of being from filmy family
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89

उन्होंने आगे कहा, "लोग फिल्मी परिवार से आने के फायदों के बारे में तो बात करते रहते हैं, मेरे पास भी सब कुछ था। हालांकि, मुझे कई नुकसानों और लगातार हर बार खुद को साबित करने के लिए जूझना पड़ा। हर बार किसी नए छात्र की तरह मुझे बार-बार परीक्षाएं देनी पड़ीं।” अभिनेता ने इस दौरान खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि बार-बार खारिज किए जाने के बाद भी उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिले। 
Shaitaan 2: खराब प्रदर्शन के बीच इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Dus June Ki Raat actor Tusshar Kapoor said people talk about pros but not the cons of being from filmy family
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89

तुषार कपूर ने आगे कहा कि उनकी पहली फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ एक सफल फिल्म रही थी, लेकिन लोगों  को उन्हें लेकर संदेह बना हुआ था। इसके बाद फिल्मों की असफलता ने उनके अभिनय क्षमता पर लोगों का संदेह और बढ़ा दिया। इस दौरान उन्हें इंडस्ट्री के कई लोगों की नकारात्मकता का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, 'क्या कूल है हम' ने कॉमेडी में उनकी पहचान स्थापित करने में उनकी मदद की।
Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने तस्वीर साझा कर दिखाया लुक, बोले- 'द जर्नी बिगिन्स'

विज्ञापन
Dus June Ki Raat actor Tusshar Kapoor said people talk about pros but not the cons of being from filmy family
दस जून की रात पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
तुषार कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी अभिनीत ‘दस जून की रात’ बीते 4 अगस्त से जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन तबरेज खान ने किया है। इसकी कहानी भाग्येश नामक व्यक्ति पर आधारित है, जो अपनी बदकिस्मती के लिए जाना जाता है। ये सीरीज दर्शकों को हंसाने का वादा करती है, जिसमें तुषार आचार्य, शान ग्रोवर, लीना शर्मा आदि कलाकार भी नजर आते हैं। 
Arshad Warsi: वेतन असमानता से इंडस्ट्री में पैदा हो रहा विभाजन? सुर्खियों में अभिनेता अरशद वारसी की टिप्पणी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed