Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 4 Harshvardhan Rane Starrer Movie Earnings Big Blow
{"_id":"68fba6a46636145bf3037f99","slug":"ek-deewane-ki-deewaniyat-box-office-collection-day-4-harshvardhan-rane-starrer-movie-earnings-big-blow-2025-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे ही दिन औंधे मुंह गिरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘थामा’ के सामने हर्षवर्धन राणे की फिल्म का हुआ ये हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
चौथे ही दिन औंधे मुंह गिरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘थामा’ के सामने हर्षवर्धन राणे की फिल्म का हुआ ये हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:56 PM IST
सार
Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 4: ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का चौथे दिन बुरा हाल हुआ है। जानें कैसी रही कमाई?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की हालिया रिलीज रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से टक्कर हो रही है। अब जानिए चौथे दिन शुक्रवार को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कैसा रहा कलेक्शन?
Trending Videos
2 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स
चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
‘सनम तेरी कसम’ के बाद हर्षवर्धन राणे ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लेकर आए हैं। अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक इस रोमांटिक फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 1.76 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाया है। जबकि इससे पहले तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से चार दिनों में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कुल कलेक्शन 24.51 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
दिन पर दिन गिर रही फिल्म की कमाई
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ और तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म सिर्फ 1.76 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई है।
4 of 5
'एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
‘थामा’ से मिल रही कड़ी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सामने ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म की चुनौती है। दोनों ही फिल्में एक साथ ही 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। लेकिन आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पर भारी पड़ती दिख रही है। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई में कोई बड़ी उछाल आती है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
फिल्म में दिखी जुनूनी प्रेम कहानी
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी प्रेम कहानी है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को दर्शकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है। हालांकि, हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।