फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए ऐसा बीता रविवार, अभी भी 50 करोड़ के आंकड़े से दूर है हर्षवर्धन राणे की फिल्म

Sun, 26 Oct 2025 09:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 26 Oct 2025 09:49 PM IST
सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राणे की जुनूनी प्रेम कहानी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए कैसा रहा रविवार का दिन? यहां जाने छठे दिन का कलेक्शन…

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6 Harshvardhan Rane Starrer Film Collect Decent Numbers
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म अब छह दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अब जानिए छठे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6 Harshvardhan Rane Starrer Film Collect Decent Numbers
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स

रविवार को हुई इतनी कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए रविवार कैसा रहा, ये उसकी छठे दिन की कमाई देखकर पता चलता है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक छठे दिन रविवार को 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जबकि शनिवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि, देर रात तक रविवार के कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कुल कमाई अब 40.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। फिल्म अभी भी 50 करोड़ के आंकड़े से दूर है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6 Harshvardhan Rane Starrer Film Collect Decent Numbers
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x

बजट से पार हुई कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट 25 से 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस तरह से फिल्म बजट तो पार कर चुकी है। लेकिन अभी भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से दूर ही है। ऐसे में अब देखना ये है कि फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6 Harshvardhan Rane Starrer Film Collect Decent Numbers
थामा और एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : सोशल मीडिया

‘थामा’ से मिल रही चुनौती
हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सामने ‘थामा’ जैसी बड़े बजट की फिल्म है। फिर भी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने बजट को पार कर चुकी है। हालांकि, ‘थामा’ का क्रेज शुरू से ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ज्यादा था। इसका अंतर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है। ‘थामा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 87 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6 Harshvardhan Rane Starrer Film Collect Decent Numbers
'एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
जुनूनी रोमांटिक फिल्म है
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी प्रेम कहानी है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को दर्शकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है। हालांकि, हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed