Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 8 Harshvardhan Rane Starrer Film Coming Close To 50 Crore
{"_id":"6900f3361906fdedaf0170a9","slug":"ek-deewane-ki-deewaniyat-box-office-collection-day-8-harshvardhan-rane-starrer-film-coming-close-to-50-crore-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे 50 करोड़ के आंकडे़ की ओर बढ़ रही ‘एक दीवाने की दीवानियत’, आठवें दिन फिल्म ने किया ऐसा प्रदर्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
धीरे-धीरे 50 करोड़ के आंकडे़ की ओर बढ़ रही ‘एक दीवाने की दीवानियत’, आठवें दिन फिल्म ने किया ऐसा प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:17 PM IST
सार
Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 8: सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। जानिए आठवें दिन फिल्म का रहा क्या हाल?
हर्षवर्धन राणे की नई रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ धीरे-धीरे एक हफ्ते बाद भी अपनी कमाई बढ़ा रही है। फिल्म को एक हफ्ते से अधिक का समय अब हो गया है और फिल्म हर दिन अपने कलेक्शन में इजाफा कर रही है। अब फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए आठवें दिन की कितनी कमाई?
Trending Videos
2 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
आठवें दिन बढ़ी कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की मंगलवार की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने मंगलवार यानी आठवें दिन 3.66 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कलेक्शन उसके सातवें दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। इस तरह से फिल्म अब आठ दिनों में 48.66 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर चुकी है। अब देखना ये है कि फिल्म 9वें दिन 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
अभी भी 50 करोड़ के आंकड़े से दूर है फिल्म
‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने बजट को निकाल चुकी है और उससे दोगुनी कमाई करने के करीब है। लेकिन अभी भी फिल्म के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा दूर ही बना हुआ है। हालांकि, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है उम्मीद है कि 9वें दिन तक फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली है।
4 of 5
एक दीवाने की दीवानियत और थामा
- फोटो : x
‘थामा’ से मिल रही कड़ी टक्कर
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सामने आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ की चुनौती है। हालांकि, दोनों फिल्मों के जॉनर और बजट में काफी अंतर है। लेकिन दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आठ दिनों में जहां ‘थामा’ अब तक 100.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अभी भी 48.66 करोड़ रुपए पर ही टिकी है। मंगलवार को आठवें दिन भी ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ज्यादा रुपए जुटाए। मंगलवार को ‘थामा’ खबर लिखे जाने तक 4.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए ये आंकड़ा 3.66 करोड़ रुपए ही है।
विज्ञापन
5 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक आर्टिस्ट का रोल किया है। जो अदा (सोनम बाजवा) नाम की लड़की के प्यार में डूब जाता है। लेकिन यह कहानी आगे चलकर पागलपन, जुनूनी की हद में बदल जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।