फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: कंगना रनौत ने की ओटीटी सेंसरशिप की मांग, कहा- पैसे देकर बच्चे कुछ भी देख सकते हैं, इसे रोकना होगा

Tue, 17 Sep 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Sep 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut has demanded that OTT platforms must come under the purview of censor board
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना ने हाल ही में, आरोप लगाया है कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अब अभिनेत्री अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं , जिसे अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने ओटीटी सेंसरशिप की मांग की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Emergency actress Kangana Ranaut has demanded that OTT platforms must come under the purview of censor board
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, एक इंटरव्यू में कंगना ने पूछा गया कि ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे कंटेंट में सेंसर बोर्ड के प्रमाणन की जरूरत नहीं होती है। इस पर कंगना ने कहा कि सीबीएफसी एक अनावश्यक बॉडी है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके दायरे में आना चाहिए। उन्होंने न्यूज 18 से  बातचीत में आगे कहा, "तकनीकी रूप से, हम जिस स्थान पर हैं, सेंसर बोर्ड, ईमानदारी से कहूं तो, एक निरर्थक बॉडी बन गया है। मैंने पिछले संसद सत्र के दौरान भी यही बात उठाई थी।"

Emergency actress Kangana Ranaut has demanded that OTT platforms must come under the purview of censor board
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के पास यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर कई चीजें हैं जो चिंताजनक हैं, जिस तरह की चीजें ओटीटी पर दिखाई जा रही हैं। यूट्यूब पर बच्चों को जिस तरह की चीजें उपलब्ध हैं, कभी-कभी हमें डर लगता है कि बच्चा क्या देखेगा। बस पैसे देकर आप अपनी इच्छानुसार कोई भी चैनल एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut has demanded that OTT platforms must come under the purview of censor board
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने यह भी कहा, ये काफी चिंताजनक है। हम सेंसर से इतना संघर्ष करते हैं कि तुमने खून क्यों दिखाया?' तुमने वह कट क्यों लगाया?' इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि सेंसरशिप की सबसे ज्यादा जरूरत जिसे है वो है ओटीटी प्लेटफॉर्म।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut has demanded that OTT platforms must come under the purview of censor board
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

बता दें कि कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर आरोप लगाया गया कि फिल्म के ट्रेलर में गलत ऐतिहासिक तथ्य दिखाए गए हैं, जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक कलह को भी बढ़ावा देते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed