Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
emergency film actress kangana ranaut sells her Bandra Pali Hill bungalow In mumbai for 32 crore rupees
{"_id":"66defbf677b1b9284c00a07a","slug":"emergency-film-actress-kangana-ranaut-sells-her-bandra-pali-hill-bungalow-in-mumbai-for-32-crore-rupees-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बेचा बांद्रा के पाली हिल स्थित अपना बंगला, इतने करोड़ रुपये में हुई डील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बेचा बांद्रा के पाली हिल स्थित अपना बंगला, इतने करोड़ रुपये में हुई डील
भाजपा सांसद और बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में नरगिस दत्त रोड पर स्थित अपना बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह जानकारी संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से मिली है। दस्तावेजों से पता चला है कि बंगला कंगना रनौत ने सितंबर 2017 में 20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @kanganaranaut
यह बंगला 3,075 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 565 वर्ग फुट का पार्किंग स्थान है। यह लेनदेन 5 सितंबर, 2024 को पंजीकृत किया गया था, जिसके लिए 1.92 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क चुकाया गया है। इस संपत्ति की खरीदार कमलिनी होल्डिंग्स की साझेदार श्वेता बथीजा हैं, जो कोयंबटूर, तमिलनाडु में रहती हैं।
3 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उमीदवार के रूप में कंगना रनौत ने मई 2024 में 91 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की थी, जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी। इससे पहले चर्चा थी कि कंगना यह संपत्ति 40 करोड़ रुपये में बेच रही हैं। हालांकि, न उस समय कंगना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी थी और न ही अब उन्होंने घर बेचने के बाद कोई प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @Kanganaranaut
दरअसल, कंगना की यह वही प्रॉपर्टी है, जो 2020 में बीएमसी की जांच के दायरे में आई थी। सितंबर 2020 में बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बांद्रा में कंगना के ऑफिस के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया था। 9 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद तोड़फोड़ का काम बीच में ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने बीएमसी के खिलाफ केस दर्ज कराया और बीएमसी से मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग भी की, लेकिन मई 2023 में अपनी मांग वापस ले ली। वहीं कंगना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह निर्देशन और अभिनय दोनों कर रही हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने राजनीतिक करियर में भी व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।