Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Emergency star Kangana Ranaut said that she cannot call her exes darling after a divorce or breakup
{"_id":"66d1506c23673a7f790dab30","slug":"emergency-star-kangana-ranaut-said-that-she-cannot-call-her-exes-darling-after-a-divorce-or-breakup-2024-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: ब्रेकअप के बाद अपने एक्स से बात नहीं करती कंगना, बोलीं- तो फिर रिश्ता खत्म करने का क्या मतलब?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: ब्रेकअप के बाद अपने एक्स से बात नहीं करती कंगना, बोलीं- तो फिर रिश्ता खत्म करने का क्या मतलब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:24 AM IST
कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रचार कर रही हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने अपने एक्स को लेकर कई एक बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा कि वह ऐसी व्यक्ति नहीं हैं जो अपने साथी से तलाक ले लें और फिर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनसे अक्सर मिलें।
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह अलग मानसिकता की हैं और अपने एक्स के साथ दोस्ताना व्यवहार नहीं कर सकतीं। अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसी व्यक्ति नहीं हैं, जो अपने साथी से तलाक ले लें और फिर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनसे अक्सर मिलें। जैसे ही कंगना ने तलाक का जिक्र किया, कई नेटिजंस ने आश्चर्य जताया कि क्या यह ऋतिक रोशन पर कटाक्ष था, जो अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने मैशेबल इंडिया से कहा, ''मैं उस तरह की नहीं हूं। एक्सिस के साथ तो मैं कभी भी टच नहीं कर पा रही हूं। मैं बहुत पारंपरिक हूं यार। वो वाले नहीं हूं कि हांजी, तलाक करके, 'हैलो डार्लिंग, तुम यहां हो, मुझे तुम्हारी याद आती है।' तो फिर तलाक क्यों किया?”
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “कंगना ऋतिक पर निशाना साध रही हैं?” दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे कहना होगा कि वह कभी-कभी वाकई बहुत मजेदार होती है।" एक और यूजर ने लिखा, "कंगना ऐसी ही रहो – ईमानदारी से। सभी कलाकार को इतना ही खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए।"
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अभिनेत्री कंगना जल्द ही अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।