Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Emraan Hashmi Birthday Ae Watan Mere Watan actor revealed why he does not called Salman Khan as Bhai
{"_id":"65ffb82a87c8f9ffe701cca5","slug":"emraan-hashmi-birthday-ae-watan-mere-watan-actor-revealed-why-he-does-not-called-salman-khan-as-bhai-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं बुलाते इमरान हाशमी, शोटाइम अभिनेता ने बताई वजह, चौंक गए फैंस!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं बुलाते इमरान हाशमी, शोटाइम अभिनेता ने बताई वजह, चौंक गए फैंस!
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल के दिनों इमरान कई बड़ी और सफल फिल्मों में नजर आए, जिनमें उनके किरदार की खूब सराहना हुई। इमरान की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शो टाइम' की भी खूब चर्चा हो रही, जिसमें इमरान का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले इमरान साल 2023 में इमरान 'टाइगर 3' सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में एक साक्षात्कार में इमरान ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, इमरान ने कहा वे सलमान को इंडस्ट्री के बाकी लोगों की तरह भाई नहीं बुलाते।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सलमान खान को उनके फैंस और इंडस्ट्री में उनके दोस्त प्यार से 'भाई' कहकर बुलाते हैं, एक साक्षात्कार में इमरान ने खुलासा किया कि वे सलमान खान के लिए भाई शब्द का इस्तेमाल नहीं करते। साल 2023 में दिवाली पर रिलीज हुई टाइगर 3 में सलमान खान के स्क्रीन साझा करने वाले इमरान ने इसकी वजह के बारे में भी बताया है।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'मैं सलमान को भाई नहीं कह सकता, लेकिन मैं उन्हें अपना भाई ही मानता हूं। मैं उन्हें अपने एक दोस्त के रूप में देखता हूं। मुझे उन्हें भाई कहने की जरूरत नहीं महसूस होती। ये जरूरी नहीं है कि बाकी लोगों की तरह मैं भी ऐसा करूं।
इमरान ने आगे कहा, 'किसी के लिए भी सम्मान आपकी भाषा और उनके प्रति आपके व्यवहार से आता है। मैं इन्हीं बातों में यकीन रखता हूं। मैं हर किसी का सम्मान करता हूं। मैं सेट पर लोगों को अलग नजरिए से नहीं देखता। मैं सभी का एक समान रूप से सम्मान करता हूं। मुझे मेरे परिवार ने यही सिखाया है'।
फिलहाल, इमरान डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'शोटाइम' के अलावा 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी नजर आ रहे हैं, जिसमें सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ने इस फिल्म में राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया हैं। इसके अलावा इमरान की आगामी फिल्मों में तेलुगु फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जी 2' भी शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।