Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Emraan Hashmi recalls iconic proposal scene in Jannat, reveals he used the same car to propose wife Parveen
{"_id":"6600d9ec1483c5038e075eaa","slug":"emraan-hashmi-recalls-iconic-proposal-scene-in-jannat-reveals-he-used-the-same-car-to-propose-wife-parveen-2024-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emraan Hashmi: जन्नत में इमरान के प्रपोजल दृश्य का असल जिंदगी से कनेक्शन, सीन रीक्रिएट कर पत्नी को किया था खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emraan Hashmi: जन्नत में इमरान के प्रपोजल दृश्य का असल जिंदगी से कनेक्शन, सीन रीक्रिएट कर पत्नी को किया था खुश
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी हाल के दिनों इमरान कई सफल फिल्मों में अभिनय करते नजर आए, जिनमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, इस साल इमरान साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इमरान डायरेक्टर सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओजी' में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, इमरान ने फिल्म 'जन्नत' में अपने कार वाले प्रपोजल सीन का असल जिंदगी से जुड़े कनेक्शन का खुलासा किया है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान हाशमी अपने यादगार अभिनय और रोमांटिक सीन्स के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को संजोने लायक कई पल दिए हैं। ऐसा ही एक सीन 2008 की हिट फिल्म जन्नत का है, जिसमें वह अभिनेत्री सोनल चौहान को होंडा एकॉर्ड कार रोककर प्रपोज करते है, यह कार अभिनेता के असल जीवन में भी एक विशेष स्थान रखती है।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने जन्नत के लोकप्रिय प्रपोजल सीन के लिए अपनी खुद की होंडा एकॉर्ड कार का यूज किया था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने असल जिंदगी में अपनी प्रेमिका और पत्नी परवीन शाहनी को प्रपोज करने के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने खुलासा करते हुए कहा, ''होंडा एकॉर्ड मेरी सपनों की कार थी और मैं उससे अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहता था। फिल्म में भी, आप जो देख रहे हैं वह मेरी कार है, जिसका उपयोग मैंने सोनल को प्रपोज करने के लिए किया था। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं अक्सर इंस्टाग्राम पर देखता रहता हूं।''
विज्ञापन
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान ने 'जन्नत 3' में काम करने की इच्छा व्यक्त की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में अपनी रुचि साझा की। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा करना अच्छा लगेगा, शायद नई बोतल में पुरानी शराब।" दर्शक इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।