फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Films: 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले भी बनी थी एक ही नाम पर फिल्में, बड़े सितारों ने किया था काम

Thu, 11 Apr 2024 06:53 PM IST
विशाल वर्मा Bollywood Films: 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले भी बनी थी एक ही नाम पर फिल्में, बड़े सितारों ने किया था काम
Bollywood Films: 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले भी बनी थी एक ही नाम पर फिल्में, बड़े सितारों ने किया था काम Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Even before akshay kumar tiger shroff Bade Miyan Chhote Miyan these hindi films were made with the same name
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अब तक बेहिसाब फिल्में बन चुकी है। इन फिल्मों में से कुछ के नाम बेहद रोचक होते हैं, तो कुछ के नाम पुरानी फिल्मों से मेल खाते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम एक बिल्कुल एक जैसे हैं। 

Even before akshay kumar tiger shroff Bade Miyan Chhote Miyan these hindi films were made with the same name
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां
'बड़े मियां छोटे मियां' नाम की एक फिल्म बीते कल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इस नाम की एक फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों ने पुलिसवाले का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
Even before akshay kumar tiger shroff Bade Miyan Chhote Miyan these hindi films were made with the same name
बागी - फोटो : सोशल मीडिया
बागी
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। पिछली सदी के साल 1990 में भी इसी नाम पर एक फिल्म बन चुकी हैं। उस फिल्म में सलमान खान और नगमा ने मुख्य भूमिका अदा की थी।  फिल्म का निर्देशन दीपक शिवदसानी ने किया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म में किरन कुमार, शक्ति कपूर और मोहनीश बहल ने भी काम किया था।

Sidhu Moose Wala New Song: निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला का सातवां गाना '410' रिलीज, मिले इतने मिलियन व्यूज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Even before akshay kumar tiger shroff Bade Miyan Chhote Miyan these hindi films were made with the same name
एजेंट विनोद - फोटो : सोशल मीडिया
एजेंट विनोद
'एजेंट विनोद' नाम से भी दो हिंदी फिल्म बन चुकी है। एक फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ अली खान और करीना कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म दर्शकों के बीच कोई छाप नहीं छोड़ पाई थी। वहीं, इसी नाम पर साल 1977 में भी एक फिल्म बनी थी। यह एक जासूसी फिल्म थी, जिसमें महेंद्र संधू ने एजेंट की भूमिका अदा की थी। इसका निर्देशन दीपक बाहरी ने किया था।
 
विज्ञापन
Even before akshay kumar tiger shroff Bade Miyan Chhote Miyan these hindi films were made with the same name
दिलवाले - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले
'दिलवाले' नाम की दो अलग-अलग फिल्म में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ने काम किया है। पहली फिल्म साल 1994 में आई थी। इसका निर्देशन हैरी बवेजा ने किया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी नाम की दूसरी फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में  शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सैनन, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

Adrishyam: 'अदृश्यम' का नया पोस्टर जारी, आज से यहां देख सकेंगे दिव्यांका त्रिपाठी-एजाज खान की वेब सीरीज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed