इस साल नेटफ्लिक्स के रियालिटी शो 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को काफी पसंद किया गया। इस शो में कई बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटी और स्टार वाइफ शामिल हुई थीं लेकिन दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुई हैं। शो में कही गई उनकी बातें, स्टाइल, लाइफस्टाइल सभी कुछ वायरल हो गया। वह सोशल मीडिया की नई स्टार बन चुकी हैं। अब एक बार फिर शालिनी पासी ने दर्शकों को चौंका दिया है, वह इंफ्लुएंसर दर्शन के साथ एक डिस्को सॉन्ग के कारण में चर्चा में आ गई हैं।
Shalini Passi: डिस्को सॉन्ग पर थिरकती नजर आईं शालिनी पासी, इंफ्लुएंसर दर्शन संग गाना हो रहा है वायरल
रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के बाद से ही दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनकी बातें और लाइफस्टाइल चर्चा में बना हुआ है। अब शालिनी का एक डिस्को स्टाइल सॉन्ग वायरल हो रहा है।
शालिनी के वायरल डायलॉग पर बना गाना
नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर ही शालिनी पासी का गाना रिलीज हुआ है। इसकी कुछ झलक, शालिनी के इंस्टाग्राम पेज पर भी नजर आईं। उन्होंने इस गाने का वीडियो शेयर किया है। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बोल, शालिनी पासी के वायरल डायलॉग पर हैं। कुछ महीनों से शालिनी के 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में कही कई बातें, सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जैसे ‘मैं टेंशन नहीं लेती हूं क्योंकि इससे मेरी स्किल पर बुरा असर पड़ता है।’ और भी कई शालिनी की बातों पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनी हैं।
दर्शन के साथ डांस कर रही हैं
दर्शन की बात करें तो वह भी इंस्टाग्राम पर इंग्लिश सॉन्ग को अपने ही अलग स्टाइल में गाते हैं, यह गाने गाते हुए वह फनी लगती हैं। लेकिन दर्शन की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अब शालिनी पासी के साथ वह गाना गाते हुए दिख रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने पर 4 लाख से अधिक व्यूज इंस्टाग्राम पर हो चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं।
बिग बॉस 18 में भी दिखीं
कुछ समय पहले शालिनी पासी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से मिलने ‘बिग बॉस’ हाउस में गई थीं। एक दिन गुजारने के बाद वह बिग बॉस हाउस से बाहर आ गई थीं। इस एक्सपीरियंस को शालिनी ने यूनीक बताया था। पब्लिक डिमांड पर फिर से बिग बॉस 18 में शालिनी पासी नजर आईं। इस बार वह सलमान खान और शो के प्रतियोगियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ‘बिग बॉस 18 का हिस्सा बनीं।
बनाना चाहती हैं एक खास शो
शालिनी पासी सिर्फ एक सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर ही काम नहीं करना चाहती हैं। कुछ समय पहले शालिनी ने बताया है कि वह ऐसा शो बनाना चाहती हैं जो भारतीय संस्कृति को दिखाएगा। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि ऐसे शो को देखने के लिए कम ही दर्शक मिलेंगे, लेकिन वह भारत को, अपनी संस्कृति को और महिलाओं की शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं।
