कोई यूट्यूबर अपने शो को खास अंदाज में शूट करने के लिए किस हद तक जा सकता है? सेट को भव्य बना सकता है या आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर सकता है। बस? तो जवाब है कि अपने काम के लिए जुनून हो तो कोई नया शहर भी बसा सकता है और ऐसा कर दिखाया है दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने। उन्होंने किसी फिल्म के बजट जितना पैसा खर्च करके एक मिनी शहर बसाया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल
MrBeast: मिलिए इस यूट्यूबर से, शो के लिए बसा दिया अलग शहर, पानी की तरह बहाया है पैसा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
YouTuber MrBeast: यूट्यूब की दुनिया का सबसे बड़ा नाम हैं मिस्टर बीस्ट। इन्होंने अपने नए शो के लिए करोड़ों की रकम फूंककर एक अलग ही शहर बसा डाला है।
100 करोड़ से ज्यादा किए खर्च
मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर का असली नाम जिमी स्टीफन डोनाल्डसन है। हाल ही में उनका नया शो आया है, जो प्राइम वीडियो पर 19 दिसंबर से शुरू हुआ है। इसके लिए मिस्टर बीस्ट ने टोरंटो में एक आलीशान सेट तैयार कराया है, जो किसी शहर से कम नहीं। इसके लिए उन्होंने 14 मिलियन डॉलर यानी करीब 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसकी जानकारी खुद मिस्टर बीस्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिस्टर बीस्ट चर्चा में छाए हुए हैं। यह रकम सुनकर हर कोई हैरान है।
शो के आएंगे 10 एपिसोड
मिस्टर बीस्ट के फैंस को जब पता चला कि उन्होंने करोड़ों खर्च करके एक मिनी शहर बसाया है तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी किए। एक यूजर ने लिखा, '25 मिनट के एक वीडियो के लिए इतनी रकम खर्च करना मेरे ख्याल से अच्छा आइडिया नहीं। इससे कुछ और बेहतर हो सकता था'। इस पर मिस्टर बीस्ट ने स्पष्ट किया कि यह मिनी सिटी 25 मिनट के वीडियो के लिए नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग शो के लिए है, जिसके बाकायदा 10 एपिसोड प्राइम वीडियो पर आने हैं।
मिस्टर बीस्ट ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उनके बीस्ट गेम्स का नया एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। हर एपिसोड पिछले के मुकाबले दस गुना बेहतर होगा। 19 दिसंबर से शुरू हुआ सिलसिला अगले साल फरवरी तक चलेगा। उन्हें हर एपिसोड की रिलीज डेट की शेयर की है। साथ ही बताया है कि पहला एपिसोड प्राइम वीडियो पर बिल्कुल मुफ्त देखा जा सकता है और इसका 10 मिनट का प्रिव्यू उन्होंने एक्स पर भी शेयर किया है। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों से जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है, इस पर भी मिस्टर बीस्ट ने सभी का आभार जताया है।
New episodes of Beast Games drop every Thursday! Share this image to people that are confused. Episode 3 next week is 10x better then 1 and 2 😚 pic.twitter.com/KHHDAavukb
— MrBeast (@MrBeast) December 20, 2024
26 साल की उम्र में रचा इतिहास
मिस्टर बीस्ट का जन्म 7 मई 1998 को कंसास के विचिटा में हुआ। वे 26 वर्ष के हैं और दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीस्ट ने 19 फरवरी 2012 को अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फिर 2016 में फुल टाइम यूट्यूबर बनने के लिए उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब चैनल पर 335 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वे सिर्फ यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए ही नहीं जाने जाते, अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी लोकप्रिय हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं।
A post shared by MrBeast (@mrbeast)
ये खबर भी पढ़ें:
Sai Pallavi: फिल्म ‘रामायण’ से पहले साई पल्लवी पहुंची काशी विश्वनाथ मंदिर, सेना पर दे चुकी हैं अजीब बयान
सबंधित वीडियो
