बिग बॉस 16 फेम और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान ने कुछ दिनों पहले अपना नया घर खरीदा था और इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दी थी। मुंबई जैसे शहर में अपना घर लेना वैसे भी कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। नया घर लेने की खुशी में सुम्बुल ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रणाली राठौर, मयूरी देशमुख समेत कई सितारे नजर आए, लेकिन उनके अपने खास दोस्त फहमान खान कहीं नजर नहीं आए। लोगों के सवाल पूछने पर अब खुद एक्टर ने वजह बताई है।
Sumbul Touqeer: सुम्बुल के नए घर की पार्टी में नजर नहीं आए फहमान, फैंस के सवालों के बाद एक्टर ने बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल ‘इमली’ से ही फहमान खान और सुम्बुल तौकीर खान की जोड़ी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई थी। दोनों ही इस सीरियल के बाद काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। जब दोनों साथ में आते हैं, फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी भाती है। सुम्बुल ने दो मार्च को नया घर लेने की खुशी में पार्टी रखी तो उसमें फहमान नजर ही नहीं आए, जिसके बाद फैंस ने उनसे लगातार सवाल करना शुरू कर दिया। अब फहमान ने वीडियो साझा कर इसकी वजह बताई है।
Saif-Kareena: पैपराजी पर भड़के सैफ अली खान, बोले-हमारे बेडरूम में आ जाइये
हाल ही में, फहमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हेलो दोस्तों कैसे हैं आप। एक छोटी सी क्लैरिफिकेशन आप लोगों के लिए ये थी कि सुम्बुल की हाउसवॉर्मिंग पार्टी में मैं नहीं जा पाया था क्योंकि मैं शूट कर रहा था। आप लोग नाराज न हों। उन्होंने मुझे बुलाया, लेकिन मैं जा नहीं पाया क्योंकि मैं सुबह के दो बजे तक शूट कर रहा था, लेकिन उसका ही घर है। आज या कल में जाकर मिल लूंगा। बस यही कहना था। मुबारकबादी देनी थी, जो कि मैं दे चुका हूं। एक बार ऑफिशियली भी दे देता हूं। बधाई हो और ऑल द बेस्ट।’
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)
फहमान की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे कहते है असली सच्ची दोस्ती।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या दोस्ती है, भगवान ऐसा दोस्त सबको दें।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी दोस्त को नए घर के लिए बधाई।’
Pathaan: थिएटर्स में 'बादशाह' का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
आपको बता दें कि फहमान इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में नजर आ रहे हैं। इसमें वह रवि रंधावा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, उनके अपोजिट गुरप्रीत बेदी हैं। वह कीर्ती सचजेल के रोल में दिखाई दे रही हैं। मौजूदा ट्रैक दोनों की शादी का चल रहा है, जिसमें काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं।