{"_id":"690e1c7f186340ba0d08614b","slug":"family-man-season-3-zarine-khan-death-samantha-ruth-prabhu-jatadhara-box-office-baramulla-movie-2025-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trending Today: फैमिली मैन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुजैन खान की मां जरीन का निधन; जानें आज की बड़ी खबरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Trending Today: फैमिली मैन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुजैन खान की मां जरीन का निधन; जानें आज की बड़ी खबरें
Fri, 07 Nov 2025 09:51 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:51 PM IST
सार
Trending Entertainment News In Hindi: शुक्रवार का दिन एंटरटेनमेंट जगत के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया। इसी बीच फैमिली मैन 3 का ट्रेलर भी आ गया। चलिए जानते हैं आज दिन भर कौन-कौन सी खबरें ट्रेंडिंग में रहीं।
विज्ञापन
ट्रेंडिंग टूडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटरटेनमेंट जगत और बॉलीवुड की कई खबरें शुक्रवार के दिन लगातार ट्रेंड करती रहीं। अभिनेता जायद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया जिसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मनोज वाजपेयी की सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया। उधर बॉक्स ऑफिस पर 'जटाधरा' और 'हक' जैसी फिल्में भी रिलीज हो गईं। चलिए जानते हैं आज दिन भर में ट्रेंडिंग में कौन-कौन सी खबरें रहीं।
द फैमिली मैन 3
- फोटो : यूट्यूब
'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज
निर्माताओं ने आज शुक्रवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया। इस शो में मनोज बाजपेयी फिर से जासूस श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में जयदीप अहलावत भी नजर आ रहे हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो पर 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत से होती है, जो अपने परिवार को बताता है कि वह एक जासूस है। आगे दिखता है कि श्रीकांत को वॉन्टेड घोषित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: The Family Man 3: वॉन्टेड हुए श्रीकांत, परिवार को भी पता चली सच्चाई; यहां देखें 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर
पूरी खबर यहां पढ़ें: Family Man Season 3: ‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर देख खुश हुए फैंस, बोले- श्रीकांत तिवारी कभी निराश नहीं करते

जायद खान, जरीन खान और सुजैन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन खान की मां का हुआ निधन
सुजैन खान और एक्टर जायद खान की मां का निधन हो गया। फिल्मफेमर, एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान बढ़ती उम्र की समस्याओं से ग्रस्त थीं। निधन की जानकारी मिलते ही कई सेलेब्स सुजैन और जायद को सपोर्ट देने पहुंचे हैं। जया बच्चन, शबाना आजमी, बॉबी देओल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स को सुजैन, जायद के घर पर देखा जा रहा है। सुजैन खान की मां जरीन खान (कतरक) का शुक्रवार शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। संजय खान की पत्नी जरीन कतरक खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। शमशान घाट पर जरीन के बेटे जायद खान पूरे परिवार के साथ नजर आए। सुजैन खान के अलावा उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन भी परिवार के साथ मौजूद दिखे। जरीन खान की प्रेयर मीट सोमवार को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सुजैन और जायद खान की मां का निधन, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार; ऋतिक-सबा समेत कई एक्टर्स हुए शामिल
पूरी खबर यहां पढ़ें: सुजैन-जायद की मां का निधन, 81 साल की उम्र में जरीन खान ने ली आखिरी सांस; परिवार ने जताया दुख

View this post on Instagram

राज निदिमोरु, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने कंफर्म किया राज संग रिश्ता!
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उन्होंने एक प्रोग्राम में खिंचवाईं। एक तस्वीर में वह राज निदिमोरु को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। सामंथा ने राज को अपनी बाहों में पकड़ा है जबकि राज ने उनकी कमर पकड़ रखी है। तस्वीरों में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों और परिवार से घिरी हुई। पिछले डेढ़ साल में, मैंने अपने करियर में कुछ सबसे साहसिक कदम उठाए हैं। जोखिम उठाते हुए, अपने ऊपर भरोसा करते हुए, और आगे बढ़ते हुए सीखा है। आज, मैं छोटी-छोटी जीत का जश्न मना रही हूं। मैं मेहनती लोगों के साथ काम करने के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे पता है कि यह तो बस शुरुआत है।'
पूरी खबर यहां पढ़ें: Raj Nidimoru: सामंथा ने कंफर्म किया राज संग रिश्ता! शेयर की कोजी तस्वीर; कैप्शन में लिखी ऐसी बात

जटाधरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी की फिल्म 'जटाधरा' हुई रिलीज
तेलुगु सुपरस्टार सुधीर बाबू और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 37 लाख रुपये कमाए हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सुधार हो सकता है। हालांकि फिलहाल फिल्म ने उम्मीद से काफी कम परफॉर्म किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Jatadhara BO Collection: पहले ही दिन बुरी तरह फ्लॉप हुई सोनाक्षी की 'जटाधरा', जानें फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
पूरी खबर यहां पढ़ें: Jatadhara Review: दांत किटकिटाती सोनाक्षी को देख फोड़ लेंगे अपना सिर, समय और पैसे की बर्बादी है ‘जटाधरा’