एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:29 PM IST
सार
Predator Badlands Box Office Collection: भारत में कई हॉलीवुड फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं। ऐसे में आज सिनेमाघरों में फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने दस्तक दी है। आइए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक्शन साइंस-फिक्शन सीरीज 'प्रेडेटर' की नौंवी किस्त है। फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, इंग्लिश और तेलुगु में रिलीज हुई। भारत के दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास प्यार नहीं दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : एक्स
फिल्म की पहले दिन की कमाई
दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी और एले फैनिंग की अदाकारी वाली फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। पहले दिन फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 1.49 करोड़ रुपये से खाता खोला है। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने बॉलीवुड फिल्मों 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' से ज्यादा कमाई की है। इन फिल्मों ने क्रमश: 52 लाख और 54 लाख ही कमाए हैं।
3 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
हॉलीवुड की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' हमें उस दुनिया से रूबरू कराती है जहां दानवों की तरह दूसरे जीवों को अपना शिकार बनाया जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि 'याउतजा' एक शिकारी एलियन प्रजाति है जो दूसरे ग्रहों पर जाकर खतरनाक जीवों और इंसानों का शिकार करती है।
'प्रेडेटर बैडलैंड्स' के बारे में
फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें एले फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी अहम किरदार में हैं। इसके लेखक पैट्रिक ऐइसन और डैन ट्रैचनबर्गने हैं। इसका निर्देशन डैन ट्रैचनबर्गने ने किया है। इसके निर्माता डैन ट्रैचनबर्गने, जॉन डेविस, मार्क टॉबरऑफ, बेन रोसेनब्लेट और ब्रेंट ओकॉनर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
प्रेडेटर फ्रेंचाइजी की फिल्में
'प्रेडेटर बैडलैंड्स', प्रेडेटर फ्रेंचाइजी की नौवीं किस्त है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनके नाम इस तरह हैं। प्रेडेटर किलर्स ऑफ किलर्स (2025), प्रे (2022), द प्रेडेटर (2018), प्रेडेटर्स (2010), एलियन वर्सेज प्रेडेटर रेक्वियम (2007), एलियन वर्सेज प्रेडेटर (2004), प्रेडेटर 2 (1990) और प्रेडेटर (1987)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।