सब्सक्राइब करें

Heeramandi: 'हीरामंडी' से फरदीन खान-शेखर सुमन का पहला लुक जारी, दर्शकों को भाया 'वली मोहम्मद' का नवाबी अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Apr 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan Shekhar Suman First Look goes Viral from Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar
फरदीन खान और शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी' का इंतजार प्रशंसक लंबे समय से है। कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर इस सीरीज के बारे में फैंस को नई जानकारी दी जा रही है। जब से इस वेब सीरीज का पहला लुक टीजर और गाना सामने आया है, तब से प्रशंसकों का उत्सुकता कई गुना बढ़ गया है।  इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मनीषा कोइराला तक जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। अब सीरीज से फरदीन खान का लुक भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


 


'हीरामंडी' से जारी हुआ फरदीन का लुक
'हीरामंडी' से फरदीन खान और शेखर सुमन का लुक दर्शकों की खूब सराहना बटोर रहा है। इस लुक में फरदीन वली मोहम्मद की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता काफी दिनों के बाद नवाबी लुक में नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने अभिनेता का लुक साझा करते हुए लिखा, 'प्यार और कर्तव्य के बवंडर संघर्ष में फंसे, वली मोहम्मद अपनी शाही जिम्मेदारियों के साथ अपने दिल की इच्छा को समेटने का प्रयास करते हैं।'

वली मोहम्मद के किरदार में नजर आए अभिनेता
फरदीन खान ने वली मोहम्मद के रूप में स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी की है और फैंस एक बार फिर अभिनेता को लंबे समय के बाद पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, फरदीन के लुक के बाद एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में 'हीरामंडी' की चर्चा तेज हो गई है। संजय लीला भंसाली सीरीज से हर नए लुक को जारी करने के बाद फैंस को और अधिक उत्साहित कर देते हैं। वहीं, शेखर सुमन ने फिल्म से अपना पहला लुक साझा करते हुए लिखा, 'मल्लिकाजान के चरणों में अपनी निष्ठा रखते हुए, जुल्फिकार और उसकी चमकदार महत्वाकांक्षा के बीच केवल एक चीज खड़ी है।'

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



इस दिन रिलीज होगी सीरीज
'हीरामंडी' का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है। प्रीमियर की तारीख की घोषणा मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में एक ड्रोन लाइट शो के दौरान हुई थी। भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।  

Do Aur Do Pyaar: 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखे विद्या-प्रतीक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed