फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fardeen Khan: बच्चों से अलग रहते हैं फरदीन, वीडियो कॉल पर होती है बात, अलगाव की खबरों के बीच अभिनेता का खुलासा

Thu, 17 Oct 2024 12:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Oct 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan refused to reveal why his family lives away opens up about not living with his children
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

फरदीन खान हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। हाल में ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल खेल में नजर आए हैं। फरदीन लंबे समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय रूप से दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फरदीन जहां भारत में बस गए हैं, वहीं उनका परिवार और बच्चे लंदन में ही रहते हैं। इससे उनकी पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने की अफवाहें भी उड़ी हैं। इन अफवाहों के बीच अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों से अलग रह रहे हैं।

Fardeen Khan refused to reveal why his family lives away opens up about not living with his children
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने अपने परिवार और बच्चों से दूर रहने के बारे में बात की, लेकिन अलगाव की अटकलों के बारे में चर्चा करने से इनकार कर दिया। अभिनेता ने कहा, "यह आसान नहीं है। मुझे उनकी बहुत याद आती है।" टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में फरदीन खान ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आती है। अभिनेता ने खुलासा किया कि वह हर चार से छह सप्ताह में अपने बच्चों से मिलते हैं और हर दिन वीडियो कॉल पर उनसे बात करते हैं।

Fardeen Khan refused to reveal why his family lives away opens up about not living with his children
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

 फरदीन ने बताया कि उन्होंने मुंबई में अपने घर की दीवारों पर अपने बच्चों की पेंटिंग लगाई हैं। अभिनेता ने कहा, "मुझे उनको गले लगना और किस करना बहुत याद आता है। मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए काम करता रहता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Fardeen Khan refused to reveal why his family lives away opens up about not living with his children
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 2005 में दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा माधवानी के साथ एक शादी की थी। 2013 में कपल ने अपनी पहली  बेटी का स्वागत किया और इसके बाद 2017 में, उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था।

विज्ञापन
Fardeen Khan refused to reveal why his family lives away opens up about not living with his children
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed