फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhu Chopra: 'जिनके पास प्रतिभा होती है, वह नेपोटिज्म की बात नहीं करते', 'देसी गर्ल' की मां का बड़ा बयान

Thu, 17 Oct 2024 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Oct 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother Madhu Chopra expressed views on nepotism says it is a term coined by frustrated people
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अभिनेत्री की मां भी बेटी को लेकर कई खुलासे करते रहते हैं। अब हाल ही में, मधु चोपड़ा ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि इंडस्ट्री में सबको अपनी प्रतिभा खुद साबित करनी होती है।

Priyanka Chopra mother Madhu Chopra expressed views on nepotism says it is a term coined by frustrated people
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @ madhuchopra

मधु चोपड़ा ने हाल ही में चैनल ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'नेपोटिज्म' एक ऐसा शब्द है जिसे निराश लोगों ने गढ़ा है। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस पर बात करते हुए मधु ने कहा, "जब आप प्रतिभा, योग्यता लाते हैं, तो आप भाई-भतीजावाद के बारे में बात नहीं कर सकते।

Priyanka Chopra mother Madhu Chopra expressed views on nepotism says it is a term coined by frustrated people
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @ madhuchopra

उन्होंने आगे कहा, यह हर इंडस्ट्री में पीढ़ियों से चला आ रहा है। आप जिसे प्यार करते हैं, उसे वही अवसर देना चाहते हैं। हर माता-पिता ऐसा ही सोचते हैं। लेकिन आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी प्रतिभा को निखारें और खुद को उस स्थान के लायक बनाएं। अयोग्य लोगों को बाहर निकाल दिया जाता है, भाई-भतीजावाद ज्यादा दिन नहीं चलता। अगर आप किसी के बेटे हैं तो कोई आप पर पैसा नहीं लगाएगा, आपके पास प्रतिभा होनी चाहिए। मुझे लगता है कि भाई-भतीजावाद एक ऐसा शब्द है जिसे निराश लोगों ने गढ़ा है जो इसे नहीं देखते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother Madhu Chopra expressed views on nepotism says it is a term coined by frustrated people
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

बता दें कि  इससे पहले, डैक्स शेफर्ड के साथ एक साक्षात्कार में , प्रियंका ने कहा था कि 2008 में लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद वह अपने करियर को लेकर चिंतित थीं क्योंकि वह "नेपो बेबी" नहीं थीं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra mother Madhu Chopra expressed views on nepotism says it is a term coined by frustrated people
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका जल्द ही दो हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना की एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह अमेरिकी एक्शन ड्रामा द ब्लफ में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed