फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: क्यों हमेशा फिरोजा ब्रेसलेट पहनकर रखते हैं सलमान खान, क्या है इसका राज? इस शख्स ने किया था गिफ्ट

Thu, 17 Oct 2024 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Oct 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan had spoken about his signature bracelet Know Who gifted this to actor and other details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें भाई-भाई कहकर बुलाते हैं। सलमान के स्टाइल की भी दुनिया दीवानी है। यही नहीं, अभिनेता का सिग्नेचर ब्रेसलेट भी उनके फैंस को काफी पसंद आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान यह ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं और इसका क्या महत्व है।

Salman Khan had spoken about his signature bracelet Know Who gifted this to actor and other details inside
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान से उनके इस खास ब्रेसलेट के महत्व के बारे में पूछा गया था, तो सलमान ने इस बात पर सहमति जताई थी और कहा था कि यह नेगेटिविटी को दूर रखता है। अब हाल ही में, सलमान खान एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, , "मेरे पिता हमेशा इसे पहनते थे और जब मैं बड़ा हो रहा था, तो यह उनके हाथ में अच्छा लगता था। मुझे... बच्चे किस तरह चीजों से खेलते हैं, यह पसंद था, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था। फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उन्होंने मुझे बिल्कुल वैसा ही ब्रेसलेट लाकर दिया।"

Salman Khan had spoken about his signature bracelet Know Who gifted this to actor and other details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान खान ने खुलासा करते हुए कहा, "इस पत्थर को फिरोजा कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह केवल दो लिविंग स्टोन हैं। एक ग्रीक है। इसे पहनने का जो फायदा होता है, वह यह है कि अगर आपके ऊपर कोई नेगेटिविटी आती है, तो सबसे पहले यह उसे ले लेता है। इसमें नसें बन जाती हैं और फिर यह टूट जाती है। यह मेरा सातवां पत्थर है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan had spoken about his signature bracelet Know Who gifted this to actor and other details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बता दें कि सलमान खान सालों से फिरोजा ब्रेसलेट को पहनते आ रहे हैं और वह इसे एक चांदी की चेन के साथ पहनते हैं। यह ब्रेसलेट लक लाने के साथ-साथ सलमान खान की नेगेटिविटी से भी सुरक्षा करता है।

विज्ञापन
Salman Khan had spoken about his signature bracelet Know Who gifted this to actor and other details inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

भाईजान वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय छोटे पर्दे पर अपने मोस्ट विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed