सब्सक्राइब करें

120 Bahadur: वीकएंड पर कुछ यूं रहा ‘120 बहादुर’ का हाल, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

120 Bahadur Day 3 Box Office Collection: अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ वीकएंड पर भी कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। जानिए फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Farhan akhtar movie 120 bahadur day 3 box office collection
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘120 बहादुर’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फरहान अख्तर की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत नहीं की थी। जानिए आज रविवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

Trending Videos
Farhan akhtar movie 120 bahadur day 3 box office collection
120 बहादुर - फोटो : यूट्यूब

फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म '120 बहादुर' ने ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं इसने आज यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 3.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी देर रात तक फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। वहीं इसने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Masti 4 Box Office Collection: वीकेंड पर नहीं चला 'मस्ती 4' का जादू, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan akhtar movie 120 bahadur day 3 box office collection
120 बहादुर - फोटो : एक्स

फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 9.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए अगला हफ्ता कैसा साबित होता है।

Farhan akhtar movie 120 bahadur day 3 box office collection
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के बारे में 
फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। कहानी को सुमित अरोड़ा और राजीव जी. मेनन ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने किया है। ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस भीषण युद्ध में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के करीब 120 बहादुर जवानों ने महज कुछ सौ मीटर की चौकी की रक्षा करते हुए लगभग 3,000 चीनी सैनिकों का सामना किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed